1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Today: घने कोहरे की चादर से लिपटे दिल्ली समेत ये 15 राज्य, IMD ने बताया अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Weather Today: घने कोहरे की चादर से लिपटे दिल्ली समेत ये 15 राज्य, IMD ने बताया अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

 Published : Dec 26, 2023 06:50 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 08:12 am IST

IMD Weather Update: दिल्ली, हरियाणा समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में आज सुबह भी घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर तक घने कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

कई राज्य घने कोहरे की चादर से लिपटे- India TV Hindi
कई राज्य घने कोहरे की चादर से लिपटे Image Source : PTI

IMD Weather Update: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत कई राज्य आज भी घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्से मंगलवार सुबह बहुत घने कोहरे की चादर से लिपटे हुए हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक भी दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मेघालय में विजिबिलिटी अलग-अलग इलाकों में 50-200 मीटर तक देख जा रहा है। इन सभी राज्यों में 28 दिसंबर तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। 

3-4 दिन जारी रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में भी आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। यहां पर बुधवार को भी कोहरा पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के कई इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 दिसंबर तक घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में अगले 3-4 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

 

यहां पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि तटीय तमिलनाडु में 30 दिसंबर से एक जनवरी 2024 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में भी 30 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है।

यहां देखे मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है । वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।

वहीं हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और यह ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल के इस समय के लिए सामान्य है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत