1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Update: दिवाली की खुशियों पर पानी फेर रही बारिश, कोल्हापुर में कई घरों में घुसा पानी, उत्तराखंड में दरका पहाड़

IMD Weather Update: दिवाली की खुशियों पर पानी फेर रही बारिश, कोल्हापुर में कई घरों में घुसा पानी, उत्तराखंड में दरका पहाड़

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 22, 2022 12:41 pm IST,  Updated : Oct 22, 2022 12:46 pm IST

IMD Weather Update: देश में दिवाली के मौके पर भी कई रात्य ऐसे हैं जहां बारिश का दौर बना हुआ है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। कोल्हापुर में बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं उत्तराखंड में लैेंडस्लाइड की खबर है।

Rain water enters House- India TV Hindi
Rain water enters House Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 4 फीट तक भरा हुआ है पानी, कई घर डूबे
  • चक्रवात के असर से हो रही है बारिश
  • पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी हो सकती है

IMD Weather Update: देश में बारिश का दौर खत्म नहीं हो रहा है। जहां महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तरी राज्यों में पहाड़ों पर बारिश के कारण लैंडस्लाइड की खबरें हैं। महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां बारिश के कारण कोल्हापुर जिले के कई हिस्से भारी बारिश की चपेट में हैं। कोल्हापुर जिले के कई हिस्सों में एक बार भारी बारिश का कहर जारी है। जयसिंहपुर क्षेत्र में आधी रात को हुई मूसलाधार बरसात से कई घरों में पानी घुसने की खबर है। लोगों के घरों में इस कदर पानी भरा है कि आधा घर डूब गया है। घर का सारा सामान डूबा है और घर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।।

4 फीट तक भरा हुआ है पानी, कई घर डूबे

वहीं स्कूल क्षेत्र में तीन से चार फीट पानी घुसा है।  सिद्धेश्वर पार्क व यादवकर कॉलोनी में 20 से 25 घर पानी में डूब चुके हैं। बारिश का दौर महाराष्ट्र के कई इलाकों में पर्व की खुशियों पर पानी फेर रहा है। दिवाली से ठीक पहले बारिश होने से दिवाली से जुड़े कारोबार पर भी प्रभाव पड़ा है। 

चक्रवात के असर से हो रही है बारिश

उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण.पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में पश्चिम.मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। वहींए महाराष्ट्र तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस दवाब क्षेत्र की वजह से ओडिशा में 25 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

कहां-कहां होगी बारिश 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा और ओडिशा में भी हल्की बारिश संभव है।

उत्तराखंड में दरका पहाड़

जहां एक ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर है। वहीं उत्तर भारत में पहाड़ दरक गया है। इस कारण शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चमोली जिले के थराली में भूस्खलन की चपेट में तीन घर आ गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। इस बात की जानकारी अधिकारी ने दी है।

सूचना मिलते ही पहुंचा एसडीआरएफ की टीम

इस हादसे पर थराली के उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह जुवांठा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल ;एसडीआरएफद्ध की टीमों को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हिमाचल में भी एक परिवार के चार की हुई थी मौत

बता दें कि पिछले महीने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भूस्खलन की घटना सामने आई थी। भूस्खलन के बाद एक मकान गिरने से तीन नाबालिग समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई थी, जब वे घर के अंदर सो रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत