1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज का मौसम 08 अक्टूबर 2024: दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत, कहां होगी बारिश? जानें ताजा अपडेट

आज का मौसम 08 अक्टूबर 2024: दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत, कहां होगी बारिश? जानें ताजा अपडेट

 Published : Oct 08, 2024 07:49 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 09:35 am IST

दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज का मौसम 08 अक्टूबर 2024 - India TV Hindi
आज का मौसम 08 अक्टूबर 2024 Image Source : PTI

नई दिल्लीः देश के ज्यादातर राज्यों में आज मौसम शुष्क रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान केरल,  माहे, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है।  केरल और माहे, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर कल तक तेज बारिश हो सकती है। सप्ताह के दौरान उत्तर पूर्व में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होगी। लक्षद्वीप, केरल और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आसपास के मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 55 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

यहां से मानसून ले रहा विदाई

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई ले लेगा। 9 अक्टूबर के आसपास लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिणपूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

 
 दिल्ली और मुंबई में कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सड़कों पर चलने में लोग पसीना बहाते नजर आए। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली अगले 10 दिनों तक गर्मी की चपेट में रह सकती है। फिर यहां सर्दी शुरू होने की संभावना है। 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में सुबह और शाम के तापमान में बदलाव की संभावना है। 

दिल्ली- एनसीआर में तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। आईएमडी का अनुमान है कि आसमान साफ ​​रहेगा और शाम को आंशिक रूप से बादल छा जाएंगे और अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक गर्मी कम होने की संभावना है। इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान मुंबई में भारी बारिश की भी संभावना है। सोमवार को मुंबई के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रह सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत