1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence Day Special: केंद्रीय गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश, लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रोत्साहित

Independence Day Special: केंद्रीय गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश, लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रोत्साहित

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Aug 10, 2022 02:00 pm IST,  Updated : Aug 10, 2022 02:00 pm IST

Independence Day Special: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पत्र में लिखा है, '' 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों का आभार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों की छत पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।''

Representative images- India TV Hindi
Representative images Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • 'हर घर तिरंगा’ अभियान
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश
  • लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रोत्साहित

Independence Day Special: केंद्र ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बताया था कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के दौरान लोगों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया था। 

'हर घर तिरंगा'

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को बताया कि कि लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। इस कदम का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के योगदान को याद करना है। 

राष्ट्रीय नायकों का आभार 

मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों का आभार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों की छत पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत