भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार की देर रात पाकिस्तान के ऊपर बड़ा मिसाइल हमला किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है और जिससे पूरे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। भारतीय सेना के इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया है। भारत के इस मिसाइल हमले का मंजर पाकिस्तान में कैसा था इसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई है।
कब हुई मिसाइल स्ट्राइक?
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। देर रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है। पाकिस्तान के भीतर कुल 9 ठिकानों पर मिसाइल से एयरस्ट्राइक की गई है।

लश्कर और जैश के ठिकाने तबाह
अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया। भारतीय हमले में लश्कर के मुख्यालय को पहुंचा भारी नुकसान। मुरीदके कैंप पर मिसाइलें दागी गईं। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने तबाह हो गए हैं।

बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर
भारत ने अपनी ही जमीन से सटीक मिसाइलों की मदद से पाकिस्तान पर स्ट्राइक की है। इस स्ट्राइक में आतंकी ठिकाने तबाह हुए हैं और बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।

तेज धमाके की आवाज सुनाई दी
भारतीय सेना ने स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। PoK के लोगों के मुताबिक रात में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इमारतों में आग धधकती दिखी है। जानकारी के मुताबिक, हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल से किया गया अटैक किया गया है।

ये भी पढ़ें- भारत ने एक्टिवेट किया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, जानें क्यों है ये पाकिस्तान का काल
भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट, भारत ने S400 सिस्टम को बॉर्डर पर किया एक्टिव