1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिर से Covid-19 का भय! बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 600 से ज्यादा मामले, 3 की गई जान

फिर से Covid-19 का भय! बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 600 से ज्यादा मामले, 3 की गई जान

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 01, 2024 01:22 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 01:49 pm IST

कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने के कारण 3 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 4,394 पहुंच गई है।

कोरोना का खौफ।- India TV Hindi
कोरोना का खौफ। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

कुछ ही साल पहले भारत समेत पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के कुल 636 नए मामले सामने आए हैं। बड़ी बात ये भी है कि कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने के कारण  3 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 4,394 पहुंच गई है। इन बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से लोगों के मन में वायरस को लेकर भय पैदा कर दिया है। 

इन राज्यों में हुई मौत

कोरोना वायरस के कारण बीते 24 घंटों में कुल 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इनमें से 2 मौतें केरल तो वहीं, 1 मौत तमिलनाडु में दर्ज की गई हैं। इन मौतों के साथ ही देश में कोरोना के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 533364 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में कुल 548 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। 

बीते दिन मिले थे 841 मामले

रविवार के दिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 841 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, ये मामले बीते 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। इस दौरान केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत भी हो गई थी। बता दें कि देश में इससे पहले 19 मई को संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए थे। 

सब-वैरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ रहे 

आंकड़ों के मुताबिक, कई राज्यों ने पिछले कुछ हफ्तों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है और नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक वायरस के सब-वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमण की पुष्टि की है। बता दें कि साल 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार साल में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर: दर्दनाक सड़क हादसे में 6 दोस्तों की एक ही साथ हुई मौत, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

ये भी पढ़ें- रेलवे पर भी बरसा कोहरे का कहर, कई घंटों की देरी से चल रही ट्रेनें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत