1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक PM शहबाज शरीफ की 'चाहत' पर भारत ने दिया जवाब, जानिए विदेश मंत्रालय का रिएक्शन

पाक PM शहबाज शरीफ की 'चाहत' पर भारत ने दिया जवाब, जानिए विदेश मंत्रालय का रिएक्शन

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 19, 2023 06:12 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 06:26 pm IST

'हम हमेशा पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसा संबंध चाहते हैं। लेकिन ऐसा अनुकूल माहौल होना चाहिए जिसमें आतंक, दुश्मनी या हिंसा न हो।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अरिंदम बागची (बाएं) और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (दाएं)- India TV Hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अरिंदम बागची (बाएं) और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (दाएं) Image Source : AP/ANI/TWITTER

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपने पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की टिप्पणी के दो दिन बाद भारत सरकार की तरफ से गुरुवार को कहा गया कि 'हमने कहा है कि हम हमेशा पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसा संबंध चाहते हैं। लेकिन ऐसा अनुकूल माहौल होना चाहिए जिसमें आतंक, दुश्मनी या हिंसा न हो।'

शहबाज शरीफ ने क्या कहा था? 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान ने एक 'सबक' सीख लिया है और वह भारत के साथ शांति से रहना चाहता है। शहबाज ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पड़ोसियों को बम और गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। शरीफ ने सोमवार को दुबई स्थित अल अरबिया समाचार चैनल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये बाते कही। 

'तीन युद्धों से मिली बेरोजगारी' 

पाक पीएम शरीफ ने कहा, "भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं और इसने हमारे लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही पैदा की है।" उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि आइए हम मेज पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और भारत पड़ोसी हैं और उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत