1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा बने ‘मीडिया आइकन ऑफ 2022’

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा बने ‘मीडिया आइकन ऑफ 2022’

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 29, 2022 10:29 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 06:10 am IST

लंदन में WCRC यानि वर्ल्ड कंसल्टिंग एंड रिसर्च कॉरपोरेशन ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को Media Icon of 2022 अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में WCRC यानि वर्ल्ड कंसल्टिंग एंड रिसर्च कॉरपोरेशन ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को Media Icon of 2022 अवॉर्ड से सम्मानित किया है। WCRC द्वारा लंदन के वेस्टमिंस्टर में आयोजित एक भव्य समारोह में इंडिया टीवी की धूम रही। इस अवॉर्ड समारोह में इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन को World's Best Leader 2022 से नवाज़ा गया, जबकि आपके पंसदीदा न्यूज चैनल इंडिया टीवी को World's Best Brand 2022 चुना गया है।

यह सम्मान समारोह लंदन के वेस्टमिंस्टर में प्रतिष्ठित ब्रिटिश स्थल पर आयोजित की गई थी। 50 से अधिक सर्वश्रेष्ठ वैश्विक कंपनियों और शख्सियतों को इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स, कॉर्पोरेट दिग्गजों और गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। बता दें कि इंडिया टीवी देश का प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल है, जो लगातार न्यूज चार्ट में टॉप पर रहा है। यह चैनल भारत और दुनिया के बाकी हिस्सों में होने वाली घटनाओं की सटीक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग के कारण इस मुकाम पर पहुंचा है।

Media Icon of 2022 from India Award by WCRC
Image Source : WCRCMedia Icon of 2022 from India Award by WCRC

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित रजत शर्मा का लोकप्रिय शो 'आप की अदालत'  भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो है। कोर्ट रूम के सेटअप वाले इस इंटरव्यू प्रोग्राम में 1993 से लेकर अब तक 1000 से भी ज्यादा शख्सियतें मेहमान के रूप में शिरकत कर चुकी हैं। इनमें प्रधानमंत्री से लेकर अनेक राजनेता, फिल्मी सितारे, खेल हस्तियां, गायक और धर्मगुरु शामिल हैं। रजत शर्मा इंडिया टीवी पर सोमवार से शुक्रवार तक हर रोज़ रात का प्राइमटाइम शो 'आज की बात' भी पेश करते हैं। इसके दर्शकों की संख्या लाखों में है और यह शो न्यूज रेटिंग चार्ट्स में हर हफ्ते सबसे ऊपर रहता है।

आपको बता दें कि रजत शर्मा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Twitter पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय पत्रकार हैं। सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा के मुताबिक Twitter पर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पत्रकारों में भी वह तीसरे नंबर पर हैं। Twitter पर रजत शर्मा के एक करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं। वहीं, एक अन्य लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी रजत शर्मा को 23 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत