1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Local Body Election 2022: "त्रिस्तरीय चुनाव में कांग्रेस कोने में सिमट के रह गई" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से खास बातचीत

MP Local Body Election 2022: "त्रिस्तरीय चुनाव में कांग्रेस कोने में सिमट के रह गई" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से खास बातचीत

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 29, 2022 08:03 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 08:03 pm IST

MP Local Body Election 2022: इंडिया टीवी से खास बातचीत में मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस MP के लोकल चुनाव में यह पता चल गया है कि जनता का प्यार पाने में भाजपा सफल रही है।

Shivraj Singh Chauhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chauhan Image Source : ANI

Highlights

  • जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 51 में से 41 भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने
  • 10 जिलों में कांग्रेस समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष बने
  • मध्यप्रदेश की जनता का अपार प्यार मिला है -शिवराज सिंह चौहान

MP Local Body Election 2022: मध्यप्रदेश में बीते दिनों हुए नगरीय चुनाव के नतीजों ने जहां बीजेपी के खेमे में उत्साह भर रखा था वहीं आज आए 52 जिला पंचायत में से 51 जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नतीजों से भी बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा के 51 जिला पंचायतों में से 40 जिलों में समर्थक अध्यक्ष बने हैं। वहीं 10 जिलों में कांग्रेस अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही है तो सिवनी जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थित अध्यक्ष बना है। सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण वहां चुनाव नहीं हुए थे।

मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह से इंडिया टीवी की खास बातचीत

इस मौके पर उत्साह से लबरेज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा इस जीत के जरिए भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश की जनता का अपार प्यार मिला है। इस तरह चुनाव में आए नतीजों के बाद कांग्रेस एक कोने में सिमट कर रह गई है। अब पूरा ग्रामीण क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है।

गांव में बसे गरीबों के घर में भी अब BJP

मुख्यमंत्री शिवराज से भाजपा को अर्बन क्षेत्र की पार्टी कहा जाता था सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि अब स्थिति में परिवर्तन हुआ है शहर में तो भाजपा आगे बढ़ी ही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के गांव में गरीब के घरों से आज भारतीय जनता पार्टी को जो समर्थन मिला है वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाएं, किसान की आय बढ़ाने का प्रयास, अधोसंरचना विकास, भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार की भी जनकल्याणकारी काम, गरीबों, नौजवानों और माताओं-बहनों के कल्याण के काम के चलते भाजपा को समर्थन मिला है। इसीलिए ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब के घर में भी अब भारतीय जनता पार्टी है।

ग्राम पंचायतों के साथ-साथ जनपद पंचायतों पर भी भाजपा का कब्जा 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22924 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। उसमें से 20613 में भारतीय जनता पार्टी के सरपंच चुने गए हैं। ऐसा होना अपने आप में अद्भुत है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और न केवल ग्राम पंचायत बल्कि 312 जनपद पंचायतों के चुनाव में उनमें 227 भारतीय जनता पार्टी जीती और आज जिला पंचायत के चुनाव में 51 में से 41 में भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया है।

कांग्रेस इस हार को पचा नहीं पा रही है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव में आए कांग्रेस के नतीजों को उनकी बौखलाहट बताते हुए कहा कि कोंग्रेस अब अस्तित्व के लिए परेशान है। कांग्रेस के नेता हार को अच्छे ढंग से पचा नहीं पा रहे हैं। दिग्विजय सिंह कलेक्ट्रेट पर दरवाजे को हिलाते नजर आए। लोकतंत्र में हार को शालीनता से स्वीकार करना पड़ता है लेकिन पता नहीं कांग्रेस किस मानसिकता में पहुंच गई है।

यह सफलता डबल इंजन की सरकार के विकास का नतीजा है

चुनाव में मिली सफलता मोदी और शिवराज की डबल इंजन की सरकार का नतीजा है के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की अपार लोकप्रियता का नतीजा है और डबल इंजन की सरकार ने जो विकास का काम किया है उसका गहरा असर है इसलिए हम लोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।