1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV Poll Results: क्या सीमा हैदर को मिलेगी भारत की नागरिकता? जानें लोगों ने क्या कहा

India TV Poll Results: क्या सीमा हैदर को मिलेगी भारत की नागरिकता? जानें लोगों ने क्या कहा

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 24, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 12:30 pm IST

सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से सिफारिश की है कि उसे भारत की नागरिकता दी जाए। इस मामले पर इंडिया टीवी ने लोगों की राय जानने के लिए एक पोल किया। इसके रिजल्ट काफी चौंकाने वाले सामने आए हैं।

India TV Poll Results Will Seema Haider get Indian citizenship Know what people said- India TV Hindi
क्या सीमा हैदर को मिलेगी भारत की नागरिकता? Image Source : FILE PHOTO

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। सचिन के प्यार में पड़ी सीमा हैदर ने पाकिस्तान से दुबई, दुबई से नेपाल और फिर नेपाल से भारत का रास्ता चुना। तब जाकर सीमा हैदर बिना वीजा के भारत में आ गई। सीमा हैदर में किसी को प्यार दिखता है, किसी को धर्म दिखता है, किसी को देश तो किसी को जासूस दिखता है। सीमा हैदर क्या है अबतक जांच एजेंसियों को पता नहीं चल सका है। अब सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से सिफारिश की है कि उसे भारत की नागरिकता दी जाए। इस मामले पर इंडिया टीवी ने लोगों की राय जानने के लिए एक पोल किया। इसके रिजल्ट काफी चौंकाने वाले सामने आए हैं। 

क्या सीमा को मिलेगी नागरिकता, इंडिया टीवी के पोल में आया जवाब

इंडिया टीवी ने इस मामले पर लोगों की राय जाननी चाहिए इसके लिए एक पोल भी चलाया गया। इंडिया टीवी ने सवाल पूछा कि "क्या सीमा हैदर को भारत की नागरिकता मिल सकती है?" इसपर कुल मिलाकर 7,075 लोगों ने जवाब दिया। लोगों का जवाब आपको हैरान कर देगा। इन 7,075 में से 72 फीसदी लोगों ने कहा कि सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिल सकती है। 20 फीसदी लोगों का मानना है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिल सकती है। वहीं 8 फीसदी लोगों का इस मामले पर कहना है कि सीमा की नागरिकता को लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं। 

India TV Poll Results Will Seema Haider get Indian citizenship Know what people said
Image Source : FILE PHOTOसीमा हैदर को मिलेगी भारत की नागरिकता?

सीमा क्यों आई भारत?

इससे पहले सीमा को लेकर एक पोल किया गया था जिसमें पूछा गया था कि ‘आपकी नजर में सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत क्यों आई?’ इसमें 7710 लोगों ने जवाब दिया था। इसमें से अधिकांश लोगों ने कहा था कि सीमा एक पाकिस्तानी जासूस है। यानी सीमा की सचिन संग प्रेम की कहानी बस फर्जी है। हालांकि इस मामले पर कई बार सीमा अपना बयान दे चुकी हैं। यूपी एटीएस को भी उन्होंने यही बयान दिया है कि वे नेपाल के रास्ते बिना वीजा के केवल सचिन के लिए भारत आई हैं। अब वो भारत में ही सचिन के साथ रहना चाहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत