1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV Samvaad Budget 2023: अडानी के नाम पर कांग्रेस अपना एजेंडा चला रही है: जयंत सिन्हा

India TV Samvaad Budget 2023: अडानी के नाम पर कांग्रेस अपना एजेंडा चला रही है: जयंत सिन्हा

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Feb 03, 2023 06:12 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 11:42 pm IST

अडानी ग्रुप को लेकर मचे भूचाल पर विपक्ष के आरोपों पर जयंत सिन्हा ने कहा कि शेयर बाजार में हर कंपनी के बारे में एक विश्वास बनता है कि भविष्य में एक कंपनी कितना अच्छा करेगी। इसी आधार पर उस कंपनी का भाव तय होता है। ऐसे में निवेशक ही तय कर रहे हैं कि अडानी की कंपनी के शेयर प्राइज क्या होने चाहिए।

इंडिया टीवी संवाद में बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा- India TV Hindi
इंडिया टीवी संवाद में बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी संवाद में बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने शिरकत की। जयंत सिन्हा ने इस दौरान बजट को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि ये सही है कि यह सरकार अपने मित्रों के लिए चल रही है। लेकिन इस सरकार के मित्र कौन हैं। हमारे मित्र वही हैं जो शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग है। ये सरकार इन लोगों की मित्र है और इन्हीं लोगों के भले के लिए हम लगे हैं। अडानी के नाम पर कांग्रेस अपना एजेंडा चला रही है। 

अडानी ग्रुप को लेकर मचे भूचाल पर बोले जयंत सिन्हा

अडानी ग्रुप को लेकर मचे भूचाल पर विपक्ष के आरोपों पर जयंत सिन्हा ने कहा कि शेयर बाजार में हर कंपनी के बारे में एक विश्वास बनता है कि भविष्य में एक कंपनी कितना अच्छा करेगी। इसी आधार पर उस कंपनी का भाव तय होता है। ऐसे में निवेशक ही तय कर रहे हैं कि अडानी की कंपनी के शेयर प्राइज क्या होने चाहिए। अब ये रेगुलेटर को तय करना है कि ये भाव सही तरीके से बन रहा है या गलत तरीके से हो रहा।

LIC को कोई खतरा नहीं है: जयंत सिन्हा

अडानी ग्रुप को लेकर शेयर बाजार में मचे भूचाल पर जयंत सिन्हा ने कहा कि इस पर वित्त मंत्री ने अपना बयान देकर कहा है कि इसमें कोई सिस्टेमिक रिस्क नहीं है। यानी कि वित्तीय प्रणाली पर कोई रिस्क नहीं है। सारे एक्सपोजर अडर केंट्रोल हैं जयंत सिन्हा ने कहा कि LIC को कोई खतरा नहीं है ना ही इसके पॉलिसी होल्डर और निवेशक को खतरा है।

MSME सेक्टर में क्रेडिट गारंटी ज्यादा दी जा रही है: सिन्हा

आम बजट 2023 को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जयंत सिन्हा ने कहा कि हमने जो अपने युवाओं को ट्रेनिंग और स्किलिंग दी है उससे वे रोजगार के लिए बहुत काबिल बन रहे हैं। इसके साथ 7.5 लाख करोड़ से 10.5 लाख करोड़ तक सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर में खर्च कर रही है। और इससे रेलवे, हाइवे, पोर्ट पर निर्माण होगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा। इसके अलावा MSME सेक्टर में क्रेडिट गारंटी भी ज्यादा दी जा रही है और टैक्स में भी राहत दी जा रही है। 

ये भी पढ़ें

India TV Samvaad Budget 2023: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया संकेत, 'और जरूरतमंद तबकों को मिल सकती है LPG सब्सिडी'

अडानी की वजह से भारतीय मार्केट से 2 बिलियन डॉलर पुलआउट हुए? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत