1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस-यूक्रेन लड़ाई के बीच IAF का बड़ा फैसला, यूके में कोबरा वारियर्स एक्सरसाइज 2022 में हिस्सा नहीं लेगी

रूस-यूक्रेन लड़ाई के बीच IAF का बड़ा फैसला, यूके में कोबरा वारियर्स एक्सरसाइज 2022 में हिस्सा नहीं लेगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Feb 26, 2022 04:35 pm IST

भारतीय वायु सेना (IAF) ने ट्वीट कर कहा कि, 'हाल के घटनाक्रम के मद्देनजर भारतीय वायु सेना ने ब्रिटेन में कोबरा वॉरियर अभ्यास 2022 के लिए अपने विमान न तैनात करने का फैसला किया है।'

 LCA Tejas aircraft- India TV Hindi
 LCA Tejas aircraft Image Source : @IAF_MCC

Highlights

  • रूस-यूक्रेन लड़ाई के बीच IAF का बड़ा फैसला
  • ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी भारतीय वायुसेना
  • रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ती जंग को लेकर भारत ने लिया फैसला

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच भारत ने ब्रिटेन (UK/यूनाइटेड किंगडम) में कोबरा वॉरियर्स एक्सरसाइज (Cobra Warrior Exercise 2022) में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय वायु सेना (IAF) ने यूनाइटेड किंगडम में कोबरा वारियर्स एक्सरसाइज 2022 के लिए अपने विमान को तैनात नहीं करने का फैसला किया है। वायुसेना के विमान इस हवाई अभ्यास में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि, भारतीय निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस के सैन्य अभ्यास में भाग लेने की उम्मीद थी। रूस और यूक्रेन में जंग (Russia Ukraine War) के बीच दुनियाभर में बने तनाव के माहौल के बाद भारत सरकार ने ये फैसला लिया है।

एक बयान में भारतीय वायु सेना ने कहा, "हाल की घटनाओं को देखते हुए आईएएफ ने यूके में एक्सरसाइज कोबरा वारियर 2022 के लिए अपने विमान को तैनात नहीं करने का फैसला किया है।" बता दें कि, बहु राष्ट्र वायु अभ्यास कोबरा वारियर्स एक्सरसाइज 2022 का आयोजन 6 से 27 मार्च तक ब्रिटेन के वैडिंगटन में होने वाला है। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

एक्सरसाइज का उद्देश्य संचालनात्मक प्रदर्शन प्रदान करना और भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना था, जिससे युद्ध क्षमता में वृद्धि और दोस्ती का बंधन मजबूत होता। यह एक्सरसाइज रॉयल एयर फोर्स के सबसे बड़े वार्षिक अभ्यासों में से एक है और इसका उद्देश्य जटिल हवाई मिशनों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में पायलटों और अन्य वायु विशेषज्ञों दोनों को प्रशिक्षित करना है।

इससे पहले आईएएफ ने 23 फरवरी को कहा था कि तेजस के 5 लड़ाकू विमान यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भरेंगे। यह एलसीए तेजस के लिए अपनी गतिशीलता और परिचालन क्षमता का प्रदर्शन करने का एक मंच भी है। हालांकि, वायुसेना ने यह नहीं बताया है कि वह कोबरा वॉरियर 2022 में क्यों भाग नहीं लेगी? लेकिन समझा जा रहा है कि यूक्रेन में जारी जंग को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 

गौरतलब है कि, इस महीने की शुरूआत में भारतीय वायु सेना के 44 सदस्यीय दल ने 'सिंगापुर एयर शो-2022' में भाग लिया, जहां बल ने एलसीए तेजस क्षमताओं का प्रदर्शन किया। एयर शो 15 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया था। सिंगापुर एयर शो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत