1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: भारतीय सेना ने नागास्त्र-1R ड्रोन को खरीदने का दिया ऑर्डर, जानिए क्या है इसकी खासियत?

VIDEO: भारतीय सेना ने नागास्त्र-1R ड्रोन को खरीदने का दिया ऑर्डर, जानिए क्या है इसकी खासियत?

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 23, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 01:17 pm IST

भारतीय सेना अपने हथियारों को और ज्यादा अपडेट कर रही है। युद्ध के दौरान ड्रोन की अहम भूमिका होती है। इसको देखते हुए सेना ने नागास्त्र-1R ड्रोन को खरीदने का ऑर्डर दिया है।

नागास्त्र-1R ड्रोन- India TV Hindi
नागास्त्र-1R ड्रोन Image Source : INDIA TV

भारतीय सेना अपने को और मजबूत कर रही है। दुश्मन को हर मोर्चे पर कड़ा जवाब देने के लिए सेना ने नागास्त्र-1R (NAGASTRA-1R) नाम के ड्रोन को खरीदने का ऑर्डर दिया है। भारतीय सेना द्वारा कुल 450 खरीदे जा रहे हैं। 

सुसाइड ड्रोन भी है इसका नाम

नागास्त्र-1 एक स्वदेशी रूप से विकसित भारतीय आत्मघाती ड्रोन (सुसाइड ड्रोन) है। इसे नागपुर की इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL), जो सोलर इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। इसी कंपनी ने नागास्त्र-1R को डिजाइन और विकसित किया है।

जानिए NAGASTRA-1R ड्रोन की खासियत

  1. लॉन्चर सिस्टम की री-यूजबिलिटी के साथ लागत प्रभावी प्रणाली
  2. 360 गिम्बल कैमरा के साथ उन्नत लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम
  3. रात के संचालन के लिए थर्मल कैमरा विकल्प
  4. वीडियो और टेलीमेट्री संचार दोनों के लिए मालिकाना एन्क्रिप्शन
  5. 2 मीटर सीईपी के साथ उच्च परिशुद्धता लक्ष्यीकरण प्रणाली
  6. इसको बनाने में  80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का प्रयोग

सटीक निशाना लगाने में सक्षम

नागास्त्र-1R ड्रोन हवा में मंडराकर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह दुश्मन के बंकर, प्रशिक्षण शिविर, लॉन्च पैड और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। बिना सैनिकों की जान को जोखिम में डाले ये ड्रोन दुश्मन से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत