1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय नौसेना की हलचल से उड़ी पाकिस्तान की नींद, सता रहा बड़ा डर

भारतीय नौसेना की हलचल से उड़ी पाकिस्तान की नींद, सता रहा बड़ा डर

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 01, 2025 06:37 am IST,  Updated : May 01, 2025 08:00 am IST

भारतीय नौसेना पाकिस्तान के ठीक सामने बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि कहीं इस युद्धाभ्यास की आड़ में कराची पर 1971 के ऑपरेशन ट्राइडेंट जैसा हमला न हो जाए।

भारतीय नौसेना से डरा पाकिस्तान।- India TV Hindi
भारतीय नौसेना से डरा पाकिस्तान। Image Source : INDIAN NAVY

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती चली जा रही है। दोनों देशों की सेनाएं बोर्डर पर लामबंद हो रही हैं और हाई अलर्ट पर हैं। वहीं, LoC पर भी पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर रही है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीत अब भारतीय नौसेना ने भी बड़ा कदम उठाया है। भारतीय नौसेना पाकिस्तान के ठीक सामने बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। नौसेना के इस कदम ने पाकिस्तान को और ज्यादा टेंशन में ला दिया है।

4 दिनों तक युद्धाभ्यास करेगी भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना  30 अप्रैल से लेकर तीन मई  तक गुजरात के पास समुद्र में अभ्यास करेगी। इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना समुद्री सीमा से 85 नॉटिकल माइल्स पीछे होगी। बता दें कि इसके ठीक सामने पाकिस्तान भी अभ्यास कर रहा है। पाकिस्तान 30 तारीख से लेकर दो मई तक अभ्यास करेगा तो वहीं भारतीय नौसेना 30 अप्रैल से तीन मई तक अभ्यास करेगी। दोनों देशों की नौसेनाओं के आमने-सामने आने से जंग के आसार और बढ़ गए हैं।

पाकिस्तान को 1971 वाला डर

पाकिस्तान के ठीक सामने भारतीय नौसेना के अभ्यास ने पड़ोसी देश की सरकार को बुरी तरह से डरा दिया है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारतीय नौसेना साल 1971 की तरह उसे तबाह न कर दे। बता दें कि साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था। नौसेना ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के करांची बंदरगाह को पूरी तरह से तबाह कर दिया था और कई पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया था।

पाकिस्तान को हमले का डर

पाकिस्तान को लगातार डर सता रहा है कि भारत कभी भी उस पर हमला शुरू कर सकता है। हाल ही में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दावा किया था कि 24-36 घंटों में भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई शुरू हो सकती है। बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस, 23 मई तक के लिए 'NOTAM' जारी

सुरक्षा मोर्चे पर बैठकों का दौर, PM आवास पर हुई बड़ी मीटिंग, विदेश मंत्री और NSA रहे मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत