Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Oil Flag Collection Drive: तिरंगा फहरा लिया? अब अगले कदम के लिए इंडियन ऑयल ने चलाई ये मुहिम

Indian Oil Flag Collection Drive: तिरंगा फहरा लिया? अब अगले कदम के लिए इंडियन ऑयल ने चलाई ये मुहिम

Written By: India TV News Desk Published : Aug 16, 2022 04:59 pm IST, Updated : Aug 16, 2022 04:59 pm IST

इंडियन ऑयल ने 'Flag Collection Drive' नाम से एक मुहिम चलाई है जिसके अंतर्गत जो ध्वज अब इस्तेमाल में नहीं है, उसे आप नजदीकी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर जमा कर सकते हैं।

Indian Oil Flag Collection Drive, Indian Oil, Flag Collection Drive, Indian Oil Tiranga Campaign- India TV Hindi
Image Source : PTI/INDIAN OIL इंडियन ऑयल के मुताबिक, जो तिरंगे सही हालत में हैं उन्हें संरक्षित कर लिया जाएगा और जो कट-फट गए हैं, सम्मान सहित उनका निपटारा कर दिया जाएगा।

Indian Oil Flag Collection Drive: भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर चलाए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान को देश के करोड़ों लोगों ने मिलकर सफल बनाया। यह अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत चलाया गया था। स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे को लेकर लोगों में इस कदर उल्लास पहले शायद ही किसी को देखने को मिला हो। देश के लगभग हर घर में 15 अगस्त को तिरंगा लहरा रहा था। हालांकि अब अगला कदम तिरंगे को पूरी गरिमा के साथ सुरक्षित रखने का है। इसके लिए इंडियन ऑयल ने एक मुहिम चलाई है।

क्या है इंडियन ऑयल की मुहिम?

इंडियन ऑयल ने 'Flag Collection Drive' नाम से एक मुहिम चलाई है जिसके अंतर्गत जो ध्वज अब इस्तेमाल में नहीं है, उसे आप नजदीकी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर जमा कर सकते हैं। बता दें कि कटे-फटे या गंदे तिरंगे को फहराना न सिर्फ इसकी गरिमा के खिलाफ है, बल्कि कानूनन अपराध भी है। ऐसे में आप अपने तिरंगे को इंडियन ऑयल के किसी भी नजदीकी पेट्रोल पंप पर जाकर दे सकते हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक, जो तिरंगे सही हालत में हैं उन्हें संरक्षित कर लिया जाएगा और जो कट-फट गए हैं, सम्मान सहित उनका निपटारा कर दिया जाएगा।

पढ़ें: तिरंगे से जुड़े नियम और कानून

झंडे को मर्यादित ढंग से रखना जरूरी
बता दें कि तिरंगे का इस्तेमाल करने के बाद में उसे मर्यादित तरीके से एकांत में रखना जरूरी है। फ्लैग कोड के मुताबिक, राष्ट्रध्वज का किसी भी दशा में जमीन या पानी से संपर्क नहीं होना चाहिए। अगर तिरंगा कट-फट गया है तो इसे एकांत में जलाकर नष्ट कर देना चाहिए। अगर कोई शख्स तिरंगे का अपमान करते, जलाते, गंदा करते या नियम के विपरीत ध्वजारोहण करते पाया जाता है तो उसे 3 साल की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इसलिए किसी भी दशा में ऐसा कोई काम न करें जो राष्ट्रध्वज के अपमान की श्रेणी में आता हो।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement