1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Independence Day 2022: भारत की आजादी के 76वें दिवस पर इस्लामिक देशों से बधाइयां, ईरान ने खास अंदाज में किया विश

Independence Day 2022: भारत की आजादी के 76वें दिवस पर इस्लामिक देशों से बधाइयां, ईरान ने खास अंदाज में किया विश

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 15, 2022 07:59 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 08:07 pm IST

Independence Day 2022: भारत के मित्र कई इस्लामिक देशों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई संदेश जारी किया है। सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत को आजादी दिवस की बधाई दी।

Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman- India TV Hindi
Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman Image Source : AP

Highlights

  • कई इस्लामिक देशों ने आजादी दिवस पर बधाई संदेश जारी किया
  • सऊदी अरब ने भारत और यहां के लोगों की समृद्धि की कामना की
  • ईरान ने एक वीडियो शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

Independence Day 2022: भारत अपनी आजदी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर दुनिया भर से आजादी दिवस की बधाइयों के तांते लगे हुए हैं। भारत के मित्र कई इस्लामिक देशों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई संदेश जारी किया है। सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत को आजादी दिवस की बधाई दी।

सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने शुभकामना संदेश देते हुए भारत की राष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसके साथ ही डिप्टी प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सऊदी अरब ने भारत और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की। 

यूएई के डिप्टी पीएम मकतूम बिन मोहम्मद की ओर से भारत की राष्ट्रपति को बधाई संदेश जारी किया गया। यूएई के डिप्टी पीएम ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि आज भारत आजादी और विकास के 75 सालों का जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत और भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समृद्धि की कामना करते हैं।

 

Indian President Draupadi Murmu arrives to pay homage to martyrs at the National War Memorial on Ind
Image Source : PTIIndian President Draupadi Murmu arrives to pay homage to martyrs at the National War Memorial on Independence Day in New Delhi

भारत के मित्र देश ईरान की ओर खास अंजाद में भारत को बधाई दी गई। ईरान की ओर से ट्विटर पर जारी एक वीडियो में एक बच्ची स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही ट्वीट में लिखा गया है कि भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। लोकतंत्र की भावना भारत के सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रगति, समृद्धि और खुशी की तरफ ले जाए।

कतर, बहरीन, मलेशिया, मालदीव और ओमान ने भी दी बधाई

कतर के विदेश मंत्रालय ने भारत को आजादी दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया। वहीं, खाड़ी देश बहरीन ने भी भारत को 76वें आजादी दिवस पर बधाई संदेश भेजे। मलेशिया ने भी भारत को आजादी दिवस के लिए बधाई दी। इस्लामिक देश ओमान ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। ओमान के सुल्तान ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आजादी दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलावा मालदीव में मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने भारत के पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के भारत की की आजादी की रात दिए गए प्रसिद्ध भाषण का जिक्र करते हुए लिखा कि आजादी मिलने के बाद से भारत एक सैन्य और आर्थिक विश्व शक्ति बन गई है, जिसने अपने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश