1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेनों की गति पर कोहरे ने लगाया 'ब्रेक', 48 ट्रेनें कैंसिल, कई एक्सप्रेस रेलगाड़ियां घंटों लेट, जानें डिटेल

ट्रेनों की गति पर कोहरे ने लगाया 'ब्रेक', 48 ट्रेनें कैंसिल, कई एक्सप्रेस रेलगाड़ियां घंटों लेट, जानें डिटेल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 24, 2022 11:32 am IST,  Updated : Dec 24, 2022 11:32 am IST

घने कोहरे के कारण मौसम खराब होने की वजह से कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। इस कारण उत्तर रेलवे की 48 ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है। वहीं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Indian Railways- India TV Hindi
Indian Railways Image Source : FILE

Indian Railways: उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ने के साथ ही घने कोहरे का प्रकोप भी कई राज्यों में जारी है। इसका बुरा प्रभाव रेल यातायात पर पड़ा है। देर रात और सुबह भी घना कोहरा छाए र हने के कारण कई ट्रेनों प्रभावित हैं।  कोहरे का असर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से लेकर प्रीमियम ट्रेनों तक पर दिखाई दे रहा है।

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाली ट्रेनों अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण आज 24 दिसंबर को भी कई महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि सुबह 9.30 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, उत्तर रेलवे की 48 ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे की स्थिति में सुधार होने के साथ ही ट्रेनों के लेट होने का समय भी घट सकता है।

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के साथ ही ये ट्रेनें लेट

ओडिशा के पुरी से चलकर नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इसी तरह बिहार के गया से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 01.30 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं, गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस भी लेट चल रही है।

उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट से बाराबंकी, लखनऊ, सहारनपुर होते हुए दिल्ली आने वाली 14205 एक्सप्रेस 02.35 घंटे की देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 2615 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2.30 घंटे लेट है। जबकि रायगढ़ निजामुद्दीन एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही है। 

इन राज्यों में बहुत घना कोहरा

स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा और उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

IMD के मुताबिक, बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 के बीच दर्ज का जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत