Indian Railways: भारतीय रेलवे की ओर से आज भी बड़ी संख्या में ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। भारतीय रेलवे ने देशभर में चलने वाली 300 से ज्यादा ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है। ऐसे में आज आप घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकल रहे हैं, तो उससे पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई है। इन दिनों ज्यादातर ट्रेनें ठंड और कोहरे के चलते कैंसिल की जा रही हैं।
भारतीय रेलवे ने आज 3 फरवरी 2023 को 342 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें से 33 रेलगाड़ियों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। इसके अलावा 7 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं, विजिबिलिटी कम होने के कारण 9 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल सभी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। आप यहां भी चेक कर सकते हैं।
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत, आजम खान ने जताया खेद
Exclusive: अपराध, विकास, बुलडोजर और रोजगार... योगी आदित्यनाथ ने दिया हर सवाल का जवाब
संपादक की पसंद