1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत, आजम खान ने जताया खेद

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत, आजम खान ने जताया खेद

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 03, 2023 06:49 am IST,  Updated : Feb 03, 2023 06:49 am IST

पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को एक ट्रक से एक बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने पर कम से कम 17 व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा पेशावर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 40 किलोमीर दूर सिंधु राजमार्ग पर कोहट के समीप हुआ।

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत,- India TV Hindi
पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत, Image Source : FILE

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। पेशावर इससे पहले ब्लास्ट के कारण सुर्खियों में आया था। यहां एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इस वजह से कई लोगों की जानें चली गई थीं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को एक ट्रक से एक बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने पर कम से कम 17 व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा पेशावर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 40 किलोमीर दूर सिंधु राजमार्ग पर कोहट के समीप हुआ।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने जताया खेद

पुलिस के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है तथा उसे एवं मृतकों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ। गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। 

पेशावर में आत्मघाती हमले से सहम गया पाकिस्तान

इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती हमला हुआ था। मस्जिद में हुए इस हमले में कई लोगों की जानें चली गई थीं। इस हमले से पाकिस्तान की सरकार हिल गई। पाकिस्तानी ​तालिबानियों ने पाकिस्तान में कई बड़े हमले किए हैं। पेशावर में हुए हमले के बाद तो पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का दर्द छलक उठा था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में अब मस्जिद में नमाज के दौरान भी आत्मघाती हमले होने लगे हैं। जबकि ऐसा तो भारत और इजराइल जैसे देशों में भी नहीं होता कि पूजा स्थलों या मस्जिदों में नमाज के दौरान कभी आत्मघाती हमले की स्थिति बनती हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश