Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: बर्फीले पहाड़ों से लेकर रेतीले मैदानों तक... 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों ने किया योग

Video: बर्फीले पहाड़ों से लेकर रेतीले मैदानों तक... 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों ने किया योग

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Jun 21, 2024 09:58 am IST, Updated : Jun 21, 2024 10:32 am IST

भारतीय जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर योग किया। आईटीबीपी के जवानों ने सिक्किम के मुगुथांग उप सेक्टर और लेह के पैंगोंग त्सो लेक के किनारे योग किया है।

15000 फीट की ऊंचाई पर योग करते ITBP के जवान- India TV Hindi
Image Source : ANI 15000 फीट की ऊंचाई पर योग करते ITBP के जवान

विश्वभर में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में डल झील के किनारे योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जवानों ने बर्फीले पहाड़ों से लेकर राजस्थान के रेतीले मैदानों पर योग किया है। ITBP के जवानों ने सिक्किम के मुगुथांग उप सेक्टर में 15 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर योग किया है। लेह के करजोक और पैंगोंग त्सो में भी ITBP के जवानों ने योग किया है। इतनी ऊंचाई पर जवानों के योग करने की फोटो और वीडियो सामने आई हैं। जवानों के योग करने की फोटों और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। 

बर्फीली चोटियों पर जवानों ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली चोटियों पर योग किया है। जहां पर जवानों ने योग किया है, उनके चारो-तरफ बर्फ की सफेद चादर में पहाड़ ढके हुए नजर आ रहे हैं। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड के बीच जवान एक साथ योग करते हुए दिखाई दिए। 

पूर्वी लद्दाख में जवानों ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में योग किया। इस दौरान जवान अपनी पूरी बटालियन के साथ दिखे। देश के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र पर जवानों ने विश्वभर में मनाए जा रहे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। 

तपती गर्मी में जवानों ने किया योग

भारतीय सेना के जवानों ने तपती गर्मी के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया है। सेना के जवान देश की रक्षा के लिए राजस्थान के अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात हैं। ऐसे में भारतीय जवानों ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह योग करके खास संदेश दिया है।

पैंगोंग त्सो लेक के किनारे बच्चों ने योग

जवानों के साथ ही लद्दाख में स्कूली बच्चों ने पैंगोंग त्सो लेक के किनारे योग किया। स्कूल की लाल ड्रेस पहने बच्चे एक साथ योग की अनेक आसन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान स्कूल के टीचर भी उनके साथ मौजूद रहे।

दुनियाभर से लोग भारत योग सीखने आ रहे - PM मोदी

श्रीनगर के डल लेक में योग करने के बाद पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में योग के विस्तार ने इसकी धारणा को बदल दिया है। आज दुनिया एक नई योग अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ते हुए देख रही है। भारत में ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक योग पर्यटन का एक नया जुड़ाव देखने को मिल रहा है। दुनियाभर से पर्यटक भारत आ रहे हैं, क्योंकि वे भारत में योग सीखना चाहते हैं।

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement