1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्लाइट के उड़ते ही महिला की हुई मौत, इंडिगो ने महाराष्ट्र के एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट के उड़ते ही महिला की हुई मौत, इंडिगो ने महाराष्ट्र के एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

 Published : Apr 07, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 02:42 pm IST

इंडिगो ने एक महिला की तबियत बिगड़ने के बाद महाराष्ट्र के एक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई, मेडिकल टीम ने तुंरत चेक किया तो पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है।

Indigo- India TV Hindi
इंडिगो Image Source : INDIGO

मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को रविवार की रात महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। कारण बताया गया कि फ्लाइट के टेक ऑफ करते ही 89 वर्षीय एक महिला यात्री की बीच रास्ते ही तबियत बिगड़ गई। लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम तुरंत चेकअप करने पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

रात 10 बजे करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के मुताबिक, यूपी के मिर्जापुर जिले की रहने वाली सुशीला देवी मुंबई से वाराणसी वाली फ्लाइट में बैठीं, फ्लाइट के उड़ान भरते ही सुशीला की तबियत खराब होने लगे, जिस कारण फ्लाइट को रात 10 बजे के आसपास चिकलथाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा।

फ्लाइट के उतरते ही  तेजी से मेडिकल टीम चेकअप के लिए पहुंची तो पता चला कि सुशीला देवी की पहले ही मौत हो चुकी। इसके बाद फ्लाइट के रवाना होने से पहले MIDC CIDCO पुलिस स्टेशन ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं, फिर फ्लाइट वाराणसी के लिए रवाना हुई।

शव को सरकारी अस्पताल में किया ट्रांसफर

एयरलाइन ने आगे बताया कि पुलिस ने यात्री के शव को छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इंडिगों ने इस दुखद घटना पर पीड़ित परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें:

​केरल के मंदिर में RSS का गीत गाए जाने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

बेंगलुरु में शख्स ने लड़की को छेड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक घटना; पुलिस जांच में जुटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत