1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इजरायल-हमास जंग पर पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग ने की बात, बोले- आतंकवाद-हिंसा रोकने के लिए हो ठोस प्रयास

इजरायल-हमास जंग पर पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग ने की बात, बोले- आतंकवाद-हिंसा रोकने के लिए हो ठोस प्रयास

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Oct 25, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2023 03:57 pm IST

इजरायल और हमास के बीच जंग लगातार जारी है। इजरायल के दावे के अनुसार, उसके 200 से अधिक नागरिक अब भी हमास के आतंकियों के बंधक हैं। इस बीच पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से बात की है।

पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग के बीच वार्ता।- India TV Hindi
पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग के बीच वार्ता। Image Source : PTI/AP

इजरायल और हमालस के बीच जारी जंग में हजारों की संख्या में आम लोगों की जान जा रही है। दुनियाभर से इस हिंसा को रोकने के लिए आवाजें उठ रही हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला-II से बात की है। दोनों नेताओं ने बातचीत में आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन के नुकसान के बारे में चिंताएं साझा की हैं।

ठोस प्रयासों की आवश्यकता

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला-II से हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। पीएम ने कहा कि जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। पश्चिम एशिया क्षेत्र के विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन के नुकसान के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं। सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।

अब तक इतने लोगों की मौत
हमास की ओर से इजरायल में किए गए आतंकी हमले और सामूहिक नरसंहार में 1400 से अधिक लोगों की जान गई है। इसके बाद इजरायल ने गाजा पर भारी बमबारी की है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कम से कम 5,087 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 15,270 घायल हुए हैं। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इजरायल के हवाई हमलों में पिछले 24 घंटों में 700 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

यूएन में भारत ने रखा पक्ष
यूएन में भारतीय उप स्थाई प्रतिनिधि रवींद्र ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि 'भारत इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन के नुकसान को लेकर काफी चिंतित है।' संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलिस्तीनी सहित मिडिल ईस्ट की स्थिति पर खुली बहस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रवींद्र ने यह बयान दिया। उन्होंने इस जंग में इजरायल का खुले तौर पर समर्थन भी किया और फिलिस्तीनियों के प्रति चिंता भी जाहिर की। यूएन में भारत ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए आतंकी हमले के लिए हमास की कड़ी निंदा की।

ये भी पढ़ें- इजराइल और हमास की जंग में जानिए भारत किसके साथ, UN में भारतीय प्रतिनिधि ने दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- UN में आतंकवाद पर भड़का अमेरिका, विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कही बड़ी बात, फिलिस्तीन ने इजराइल को कोसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत