1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- मिशन के ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन...

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- मिशन के ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन...

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 26, 2023 11:54 pm IST,  Updated : Aug 27, 2023 12:02 am IST

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मिशन को लेकर कहा है कि हमारे ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं लेकिन अगले 13-14 दिनों के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।

S Somnath- India TV Hindi
एस सोमनाथ Image Source : ANI

केरल: चंद्रयान-3 की सफलता से पूरा देश उत्साहित है और इसरो को भी हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बेहद खुश हैं। वैज्ञानिक मिशन के ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं। मैं समझता हूं कि सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं। लेकिन हम आने वाले 14 दिनों में चंद्रमा से बहुत सारे डेटा को मापना जारी रखेंगे और हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम विज्ञान में वास्तव में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। इसलिए हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित हैं।'

इसरो ने क्या जानकारी दी?

इससे पहले इसरो की तरफ से ये बयान सामने आया था कि चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल से बाहर निकल कर प्रज्ञान रोवर अब चांद की सतह पर चलना शुरू कर चुका है। इसरों ने ये भी बताया था कि चंद्रयान 3 मिशन के उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और आसान लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हुआ। चंद्रमा पर रोवर के घूमने का मकसद पूरा हुआ। सभी पेलोड सही और सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि पीएम मोदी शनिवार को बेंगलुरू पहुंचे थे। यहां उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकत की और उन्हें बधाई दी। इससे पहले शनिवार को ही इसरो ने चांद पर घूमने का वीडियो जारी करते हुए कहा था कि दक्षिणी ध्रुव पर चांद के रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। 

बता दें कि जिस स्थान पर चंद्रयान 3 ने लैंडिंग की थी, उस स्थान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अब से उस स्थान को शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 

राजस्थान: मेवाड़ विश्वविद्यालय में छात्रों के 2 गुट भिड़े, 36 छात्र गिरफ्तार, मचा हड़कंप 

दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट सामने आई, भारत से हैं 4 नाम 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत