1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IT Raids: देशभर में करीब 110 लोकेशन पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा, पश्चिम बंगाल में मंत्री मलय घटक के घर CBI की रेड

IT Raids: देशभर में करीब 110 लोकेशन पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा, पश्चिम बंगाल में मंत्री मलय घटक के घर CBI की रेड

 Reported By: Abhay Parashar,  Manish Bhattacharya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 07, 2022 11:28 am IST,  Updated : Sep 07, 2022 12:42 pm IST

IT Raids: जयपुर में भी कारोबारियों के ठिकानों पर रेड हुई है और 53 ठिकानों पर IT की छापेमारी हो रही है। 300 से अधिक पुलिसकर्मी इनकम टैक्स की रेड में शामिल हैं और यहां CRPF के जवानों को भी सुरक्षा के लिए साथ लिया गया है। मिड-डे मील घोटाले को लेकर मुंबई, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली में भी रेड हुई है।

IT Raids- India TV Hindi
IT Raids Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • देश में 100 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी
  • पश्चिम बंगाल में मंत्री मलय घटक के घर CBI की रेड
  • राजनीतिक फंडिंग और मिड-डे मील घोटाले को लेकर छापेमारी

IT Raids: देशभर में आज इनकम टैक्स विभाग एक्शन में है। करीब 110 लोकेशन पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। दिल्ली-एनसीआर में करीब 10 लोकेशन पर ये छापेमारी हुई है, जिसमें कुछ एडवोकेट, सीए भी शामिल हैं। ये लोग राजनैतिक पार्टियों के चंदे को ब्लैक से व्हाइट करते थे। इसके अलावा राजस्थान में 50 जगहों पर रेड हुई है। ये रेड मिड डे मील मामले से जुड़ी हुई है। वहीं बंगलूरू में 20 लोकेशनों पर छापेमारी हुई है। ये रेड अलग मामले में है और कारोबारी मनिपाल ग्रुप के अस्पतालों पर हुई है। इसके अलावा यूपी में करीब 10 लोकेशनों पर, छत्तीसगढ़ में करीब 7 ठिकानों पर, मध्य प्रदेश में 12 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर की रेड्स चल रही हैं। 

जयपुर में बड़े कारोबारियों पर रेड

जयपुर में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड हुई है और 50 से ज्यादा ठिकानों पर IT की छापेमारी हो रही है। 300 से अधिक पुलिसकर्मी इनकम टैक्स की रेड में शामिल हैं और यहां CRPF के जवानों को भी सुरक्षा के लिए साथ लिया गया है। मिड-डे मील घोटाले को लेकर मुंबई, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली में भी रेड हुई है।

राजनीतिक फंडिंग को लेकर हो रही छापेमारी

पार्टियों के नाम पर चंदा उगाही से जुड़े मामले में फर्जीवाड़े को अंजाम देने वालों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की देश भर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्तरप्रदेश के करीब दो दर्जन लोकेशन पर छापेमारी शुरू हो चुकी है। इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, टैक्स चोरी करने और करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने से ये मामला जुड़ा हुआ है। इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ये छापेमारी चल रही है।

पश्चिम बंगाल में मंत्री मलय घटक के घर सीबीआई चला रही तलाशी अभियान

कोयला चोरी मामले में आज सीबीआई की टीम जांच और पूछताछ के लिए मंत्री मलय घटक के आसनसोल स्थित घर पहुंची है। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने मलय घटक के घर को चारों ओर से घेर रखा है। वहीं सीबीआई अधिकारी मलय घटक के घर में तलाशी अभियान चला रहे है। मंत्री मलय घटक की 6 लोकेशन पर सीबीआई की सुबह से रेड्स चल रही हैं। जिसमें 5 लोकेशन कलकत्ता की और 1 आसनसोल में उनके घर की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत