Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुत्ते की मौत मारा गया जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर का बेटा, जम्मू-कश्मीर में था आतंक का सौदागर

कुत्ते की मौत मारा गया जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर का बेटा, जम्मू-कश्मीर में था आतंक का सौदागर

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : May 10, 2025 02:35 pm IST, Updated : May 10, 2025 02:46 pm IST

ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को भारत की ओर से हुई पहली कार्रवाई की गई थी। इसमें खुलासा हुआ था कि मसूद अजहर के कई रिश्तेदार मारे गए। पहले उसके भाई के मारे जाने की खबर आई थी और अब कई और आतंकियों के ढ़ेर होने की पुष्टि हुई है। इसमें से एक था मोहम्मद हसन खान।

mohammad hassan khan- India TV Hindi
Image Source : X पाक में मारे गए आतंकियों का जनाजा।

7 मई से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। पहलमाग हमले का बदला लेने के लिए किए गए इस हमले में पाकिस्तान 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया, जिसमें बाद ये दावे किए जाने लगे कि इसमें कम से कम 100 आतंकी मारे गए। धीरे-धीरे इस पर खुलासा होने लगा और ये दावे सच में बदलने लगे। जैश-ए-मोहम्मद का मोहम्मद के करता-धरता मसूद अजहर ने खुद एक संदेश जारी कर बताया कि उसके 10 करीबी रिश्तेदार और 4 जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य इस हमले में मारे गए हैं। इसमें उसके जीजा, भाई, भाभी, बहन, भतीजे, भतीजी और भांजे-भांजी के मारे जाने का जिक्र था। इसके ठीक बाद एक तस्वीर सामने आई जिसमें वो एक जनाजे में देखा गया। अब बड़ी खबर सामने आई है कि इस जनाजे में कई आतंकियों की लाशें बिछी हुई थीं। इनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद का नामी आतंकी मोहम्मद हसन खान भी था। 

कौन है जैश का आतंकी मोहम्मद हसन खान 

मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के में अहम भूमिका निभाई थी। वो इन हमलों के लिए न सिर्फ हथियार स्पलाई करता था, बल्कि खुद कई वारदातों को अंजाम भी दे चुका था। मोहम्मद हसन खान के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये भी वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल था।

आतंकियों को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

दरअसल आतंकियों के जनाजे का एक वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में मसूद अजहर तमाम पाकिस्तानी आर्मी के जवानों और अफसरों के बीच नजर आ रहा है। इन आतंकियों को गार्ड ऑफ ऑनर भी देते देखा जा सकता है। बता दें, गार्ड ऑफ ऑनर शहीद हुए जवानों को दिया जाता है। ऐसे में इस वीडियो से ये संदेश जा रहा है कि पाकिस्तान इन आतंकियों को वीरगति प्राप्त सैनियों के रूप में देख रहा है, जो निंदनीय है। इस वीडियो में मसूद अजहर को उसके भाई रऊफ अजहर को आखिरी अलविदा कहते देखा जा सकता है। वो दुआ पढ़ते नजर आ रहा है। ठीक रऊफ के जनाजे के बगल में कई और लाशें लकड़ी के ताबूत के साथ रखी हुई हैं।

मारे गए ये 5 आतंकी भी

आज सामने आए पांच आतंकवादियों की पहचान हो गई है। मोहम्मद हसन खान के अलावा इस लिस्ट में मुदस्सर खदियान खास, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद युसूफ अजहर और खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा शामिल 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement