1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर की जामा मस्जिद में आदमी और औरतों के साथ बैठने पर रोक, अंदर फोटो लेना भी मना

श्रीनगर की जामा मस्जिद में आदमी और औरतों के साथ बैठने पर रोक, अंदर फोटो लेना भी मना

 Published : Dec 16, 2022 04:27 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 04:27 pm IST

श्रीनगर की जामा मस्जिद के अंदर फोटो लेने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही मस्जिद के अंदर पुरुष और महिलाओं के 'लॉन' में साथ बैठने को भी प्रतिबंध किया गया है।

श्रीनगर की जामा मस्जिद को लेकर नया फरमान- India TV Hindi
श्रीनगर की जामा मस्जिद को लेकर नया फरमान Image Source : WIKIPEDIA

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रबंधन ने मस्जिद के अंदर फोटो लेने पर रोक लगा दी है। साथ ही पुरुष और महिलाओं के 'लॉन' में साथ बैठने को प्रतिबंधित किया गया है। मस्जिद परिसर के चारों ओर लगायी गयी अधिसूचना में अंजुमन औकफ सेंट्रल जामा मस्जिद ने कहा कि अंदर 'फोटोग्राफी' उपकरण ले जाने की भी मनाही है। उसने कहा, ‘‘छायाकारों या कैमराकर्मियों पर मस्जिद के अंदर किसी प्रकार के फोटो लेने पर रोक है। किसी प्रकार का फोटो लेने के उपयोग में आने वाले उपकरणों को अंदर ले जाने की बिल्कुल इजाजत नहीं है और ऐसे उपकरणों को गेट पर रोक दिया जाए। ’’ 

मस्जिद के अंदर खाने की भी अनुमति नहीं

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘किसी को मस्जिद के अंदर भोजन या कोई अन्य खाद्य पदार्थ खाने की अनुमति नहीं है। ऐसे आंगुतकों को द्वार पर ही रोक दिया जाए।’’ चौदहवीं सदी की इस मस्जिद के प्रबंधन ने अपने सुरक्षाकर्मियों को उसके निर्देशों को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है। महिलाएं मस्जिद में जा सकती हैं अगर उनके लिए पुरूषों से अलग जगह निर्धारित हो। 

दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगी थी रोक
बता दें कि पिछले महीने ही दिल्ली की जामा मस्जिद प्रशासन ने नोटिस लगाया था, ‘‘जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है।’’ जामा मस्जिद के प्रशासन ने मेन गेटों पर नोटिस लगाकर मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस फैसले पर कुछ वर्गों से आलोचनाओं के बाद शाही इमाम ने कहा था कि नमाज पढ़ने आने वाली लड़कियों के लिए यह आदेश नहीं है। इस मामले में उठे विवाद के बाद हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने शाही इमाम से बात की थी। जिसके बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने नोटिस बोर्ड हटवा दिये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत