1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में घेरे गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी, कार्रवाई जारी

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में घेरे गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी, कार्रवाई जारी

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 14, 2023 11:18 am IST,  Updated : Sep 14, 2023 01:08 pm IST

बीते दिन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, एक मेजर रैंक के अधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए थे।

एक्शन में भारतीय सेना।- India TV Hindi
एक्शन में भारतीय सेना। Image Source : ANI

जम्मू-कश्मीर में बीते दिन आतंकियों से लड़ते हुए जवानों की शहादत के बावजूद सेना का मनोबल कम नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि  अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि इन आतंकियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। बता दें कि बीते दिन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, एक मेजर रैंक के अधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए थे। 

तीन जवान शहीद

बीते दिन बुधवार को अनंतनाग में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन अधिकारी शहीद हो गए थे। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट ने आतंकियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। इस कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए थे। जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सेना बाकी के बचे आतंकियों को खत्म करने के लक्ष्य में जुटी हुई है। 

तलाशी अभियान जारी
रिपोर्ट के मुताबिक, जो दो आतंकी अनंतनाग में घिरे हुए हैं उनमें लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान भी शामिल है। इन दोनों को मार गिराने के लिए सेना जंगल में बड़े स्तर पर तलाशी कर रही है। खबर है कि कार्रवाई में पैरा कमांडो भी भाग ले रहे हैं। आतंकियों की सही लोकेशन का पता लगाने के लिए सेने ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद ले रही है। 

ये भी पढ़ें - Anantnag Encounter: जवानों की शहादत पर देश में गुस्सा, बजरंग दल ने लगाए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे

ये भी पढ़ें- कौन हैं डीएसपी हुमायूं भट्ट? जो कश्मीर में हुए शहीद, पिता रह चुके हैं आईजी, 2 महीने की है बेटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत