1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर मना गणतंत्र दिवस, फहराया गया तिरंगा, देखें तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर मना गणतंत्र दिवस, फहराया गया तिरंगा, देखें तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2022 02:19 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 02:19 pm IST

जम्मू-कश्मीर में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। श्रीनगर के लाल चौक पर भी तिरंगा फहराया गया था। कुछ ऐसा ही नज़ारा देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला।

श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा- India TV Hindi
श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा Image Source : ANI/TWITTER

देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर जम्मू-कश्मीर में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। श्रीनगर के लाल चौक पर भी तिरंगा फहराया गया था। कुछ ऐसा ही नज़ारा देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला।  मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद रस्मी परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। 

राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों के सांस्कतिक वैभव को प्रदर्शित करती झांकियों का कारवां निकला, जिसका वहां मौजूद राष्टपति, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों सहित विशिष्ट अतिथिगणों व वहां उपस्थित आम जनता ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। हरियाणा की झांकी में ओलिंपिक खिलाड़ियों की सफलता को दर्शाया गया। जम्मू कश्मीर की झांकी में कश्मीर की संस्कृति को दर्शाते हुए फोक डांस करते हुए कलाकारों का दल झांकी में शोभायमन हुआ।

इसके बाद बाइक पर स्टंट जवानों ने स्टंट दिखाया। संतुलन और बहादुरी का गजब का तालमेल बाइक स्टंट में दिखाई दिया। इससे पहले देश के विभिन्न प्रांतों की झांकियों का कारवां राजपथ शोभायमान हुआ। कई प्रांतों व विभिन्न मंत्रालयों की झांकियों के साथ ही शास्त्रीय व लोकनृत्यों की मनभावन प्रस्तुतियां दी गईं। इससे पहले घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका अभिवादन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत