1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में 24 घंटों के भीतर 6 बार आया भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में 24 घंटों के भीतर 6 बार आया भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 24, 2022 08:32 am IST,  Updated : Aug 24, 2022 08:32 am IST

Jammu and Kashmir: अधिकारियों ने बताया कि पहला भूकंप देर रात दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

earthquake- India TV Hindi
earthquake Image Source : FILE/PTI

Highlights

  • 24 घंटों के भीतर 6 बार आया भूकंप
  • किसी के हताहत होने की खबर नहीं
  • छठवां भूकंप कटरा के पास मंगलवार रात 11.23 बजे आया

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटे में 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी वजह से यहां हड़कंप मचा हुआ है। यहां तक कि मंगलवार रात में भी भूकंप की वजह से यहां धरती कांपी है। हालांकि गनीमत ये रही है कि यहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। 

अधिकारियों ने बताया कि पहला भूकंप देर रात दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। दूसरा भूकंप तड़के तीन बजकर 21 मिनट पर आया और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र में डोडा से 9.5 किलोमीटर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। 

उन्होंने बताया कि तीसरी बार 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र उधमपुर से 29 किमी.पूर्व में, 10 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि चौथी बार भूकंप मंगलवार को सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 2.9 थी। 

भूकंप का केंद्र उधमपुर से 26 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में जमीन से पांच किमी की गहराई में था। पांचवां भूकंप जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में दोपहर दो बजकर 17 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। 

वहीं छठवां भूकंप कटरा के पास मंगलवार रात 11.23 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 थी। इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई गई। 

भूकंप क्यों आता है ?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती हैं। जब ये प्लेट्स किसी प्वाइंट्स पर टकराती हैं, तो प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और वहां प्रेशर बनने लगता है। ऐसे में जब प्लेट्स टूटने की नौबत आ जाती है तो एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजने लगती है। जिसके बाद भूकंप आता है। 

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी

2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है

3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया

4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है 

5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है

6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है 

7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 

8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही

9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत