1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu-Kashmir: CRPF बंकर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jammu-Kashmir: CRPF बंकर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2022 01:50 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 01:50 pm IST

गिरफ्तार महिला की पहचान बारामूला निवासी 38 वर्षीय हसीना अख्तर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी महिला का संबंध प्रतिबंधित अलगाववादी समूह दुख्तारन-ए-मिलत से होने की संभावना जताई जा रही है।

Security Forces (File Photo)- India TV Hindi
Security Forces (File Photo) Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • महिला की पहचान बारामूला निवासी 38 वर्षीय हसीना अख्तर के रूप में हुई है
  • महिला की पहचान हमला करने के कुछ ही घंटों के अंदर कर ली गई थी
  • सीआरपीएफ बंकर हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के बंकर पर पेट्रोल बम फेंक कर हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान हमला करने के कुछ ही घंटों के अंदर कर ली गई थी। पुलिस ने इस संदिग्ध महिला की तलाश में एक विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद सीआरपीएफ बंकर हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान बारामूला निवासी 38 वर्षीय हसीना अख्तर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी महिला का संबंध प्रतिबंधित अलगाववादी समूह दुख्तारन-ए-मिलत से होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस महिला के बारे में और अधिक जानकारी एकत्रित करने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार महिला पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत