1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, वानपोरा में श्रीनगर रोड से 5 किलो IED बरामद; ये थी साजिश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, वानपोरा में श्रीनगर रोड से 5 किलो IED बरामद; ये थी साजिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2021 11:49 am IST,  Updated : Dec 23, 2021 11:49 am IST

सुरक्षाबलों को वानपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलवामा पुलिस, 50 आरआर और 183 बीएन सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान सड़क के किनारे आईईडी लगी हुई मिली।

जम्मूकश्मीर में...- India TV Hindi
जम्मूकश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी Image Source : FILE PHOTO

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान वानपोरा में नेवा श्रीनगर रोड से 5 किलो आईईडी बरामद की है। इसे नष्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आईईडी को एक बर्तन में डाला गया था। बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को नष्ट कर दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल, सुरक्षाबलों को वानपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलवामा पुलिस, 50 आरआर और 183 बीएन सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान सड़क के किनारे आईईडी लगी हुई मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत