1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अल-बद्र के तीन आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अल-बद्र के तीन आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2022 11:12 am IST,  Updated : Feb 12, 2022 11:12 am IST

 सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। 

Security Forces, Jammu Kashmir- India TV Hindi
Security Forces, Jammu Kashmir Image Source : PTI

Highlights

  • सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
  • गिरफ्तार आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले के डांगीवाचा इलाके में सुरक्षाबलों ने अल-बद्र के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद के अलावा कैश भी बरामद हुआ है।  जानकारी के मुताबिक सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान वारेश कामरान तांत्रे, अमीर सुल्तान वानी और तारिक अहमद भट्ट के तौर पर हुई है।  सुरक्षाबलों ने इन तीनों आतंकवादियों के पास से एके -47 राइफल,  पिस्टल, जिंदा कारतूस समेत अन्य हथियार और विस्फोटों के अलावा दो लाख रुपए कैश बरामद किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत