1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir News: कश्मीर में फिर आतंकी साजिश का पर्दाफाश, बांदीपोरा में मिला IED, बड़ा हादसा टला

Jammu Kashmir News: कश्मीर में फिर आतंकी साजिश का पर्दाफाश, बांदीपोरा में मिला IED, बड़ा हादसा टला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 15, 2022 09:45 am IST,  Updated : Oct 15, 2022 09:45 am IST

Jammu Kashmir News: आतंकवादी जम्मू कश्मीर में लगातार साजिशें रच रहे हैं। लेकिन सुरक्षाबल पूरी तरह चौकन्ने रहते हैं। यही कारण है कि आतंकवादियों के मंसूबों को एकबार फिर सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। दरअसल, बांदीपोरा में मिला IED बरामद कर लिया गया है। इसे नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

Jammu Kashmir News- India TV Hindi
Jammu Kashmir News Image Source : FILE

Highlights

  • बांदीपोरा रोड के अहस्टिंगो इलाके में 18 किलो आईईडी बरामद
  • आतंकियों ने पहले भी की है आईईडी प्लांट करने की करतूत
  • कठुआ में भी तीन-तीन आईईडी, स्टिकी बम जब्त

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा रोड के अहस्टिंगो इलाके में 18 किलो आईईडी बरामद किया है। आईईडी को नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जम्मू कश्मीर में एकबार फिर बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है। सुरक्षा बलों को बांदीपोरा रोड के पास अहस्टिंगो इलाके में एक आईईडी (IED) मिला है। 

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने इस आईईडी विस्फोटक को प्लांट किया था, ताकि जब भारतीय जवान इस रास्ते से गुजरे तो विस्फोट किया जा सके। हालांकि, सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने आतंकियों के इरादों पानी फेर दिया और आईईडी का पता चल गया. फिलहाल, आईईडी को डिफ्यूज करने और उसे पूरी तरह से नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है।

आतंकियों ने पहले भी की है आईईडी प्लांट करने की करतूत

इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब आतंकियों ने आईईडी प्लांट किया, लेकिन चौकन्ने सुरक्षाबलों ने इससे पहले की कोई अनहोनी हो जाए, उससे पहले ही उसे नष्ट कर दिया। बीते दिनों ही गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में एक बैग में दबाकर रखे गये तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए थे। इस तरह सुरक्षाबलों ने आंतकियों के संभावित विस्फोट के इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार, बैग में विस्फोटकों के अलावा तीन पुलों की तस्वीरें भी मिली थीं, जिससे ऐसा लगता है कि ये पुल बैग छोड़कर गये आतंकवादियों के निशाने पर थे।

उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने बुधवार देर रात यह बैग गूल उपमंडल के संगलदान के बशरा-धरम जंगलों से बरामद किया। विस्फोटकों के छह पैकेट, 49 कारतूस, एक-एक सुरक्षा फ्यूज, बैटरी और डेटोनेटर तथा 20 मीटर लंबी बिजली की तार बरामद की गई थी।

कठुआ में भी तीन-तीन आईईडी, स्टिकी बम जब्त

इससे पहले 8 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के कठुआ में तीन आईईडी और स्टिकी बम बरामद किए गए थे। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया था कि जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के एक आतंकवादी को दो अक्टूबर को कठुआ से गिरफ्तार किया गया था, उसी के खुलासे के बाद यह बरामदगी की गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत