1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन, हिरासत में AAP के कई कार्यकर्ता

Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन, हिरासत में AAP के कई कार्यकर्ता

 Published : Oct 16, 2022 10:53 pm IST,  Updated : Oct 16, 2022 10:53 pm IST

Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के अनेक कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में लिया गया।

AAP workers in custody- India TV Hindi
AAP workers in custody Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • पुलिस कार्रवाई में अनेक कार्यकर्ता घायल हुए हैं: AAP
  • सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है: रमन भल्ला
  • विरोध प्रदर्शन में राजनीतिक दल, सामाजिक समूह भी शामिल हुए

Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के अनेक कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में लिया गया। विरोध प्रदर्शन में राजनीतिक दल, सामाजिक समूह भी शामिल हुए। AAP के जिला विकास परिषद सदस्य टी एस टोनी, महाराज कृष्ण योगी और अमृत वट्टाल समेत वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आप के कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन पर लाठीचार्ज हुआ और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में भी लिया।

'कार्रवाई में कई कार्यकर्ता हुए घायल'

AAP के प्रवक्ता ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में अनेक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘हम निर्दोषों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने और घाटी में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में भाजपा नीत सरकार की विफलता को सामने लाने के लिए एकत्रित हुए थे।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात गंभीर हैं लेकिन सरकार इससे बेपरवाह है और केवल एक ही काम कर रही है जो है ‘सामान्य हालात’ का झूठ बोलना। 

बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में भल्ला ने कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति बदतर होती जा रही है और कश्मीर तथा कश्मीरियत दोनों खतरे में हैं। 

आवास के पास किया गया हमला

दरअसल जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पूरन कृष्ण भट्ट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जख्मी भट्ट को शोपियां अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां, चिकित्सकों उन्होंने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत