1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu & Kashmir Weather: घाटी में ठंड का प्रचंड रूप, लेह में पारा शून्य से 13.9°C नीचे, जानें- अन्य जगहों का क्या है हाल

Jammu & Kashmir Weather: घाटी में ठंड का प्रचंड रूप, लेह में पारा शून्य से 13.9°C नीचे, जानें- अन्य जगहों का क्या है हाल

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Dec 20, 2021 11:04 am IST,  Updated : Dec 20, 2021 11:04 am IST

लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस (-13.9 डिग्री सेल्सियस) नीचे दर्ज किया गया है, जबकि कल रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.0 डिग्री सेल्सियस कम था।

श्रीनगर में पारा...- India TV Hindi
श्रीनगर में पारा माइनस में Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • घाटी के अधिकांश जगहों पर पारा माइनस में पहुंचा
  • कारगिल में -11.5°C नीचे लुढ़का पारा
  • पुलवामा में -6.1°C तापमान

श्रीनगर: शीतलहर का प्रचंड रूप अब सताने लगा है। कश्मीर से लेकर दिल्ली तक ठंड का टॉर्चर जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान और नीचे गिर गया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर जगहों पर पिछले दिनों के मुकाबले आज ठंड से थोड़ी राहत मिली है। 

लेकिन, अधिकांश जगहों पर पारा माइनस से नीचे लुढ़क हुआ है। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस (-13.9 डिग्री सेल्सियस) नीचे दर्ज किया गया है, जबकि कल रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.0 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, कारगिल स्टेशन में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। 

अधिकारी के मुताबिक साइबेरिया के बाद दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे इलाके में कारगिल के द्रास का न्यूनतम तापमान शून्य से 19.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया, “ज्यादातर शुष्क और ठंडा मौसम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख- दोनों में 22 दिसंबर की सुबह तक जारी रहने की संभावना है।”

अधिकांश जगहों पर पारा माइनस में पहुंचा

श्रीनगर = -5.8°C

पहलगाम = -7.4°C
कुपवाड़ा = -5.2°C
गुलमर्ग = -5.5°C
अनंतनाग = -7.2°C
बांदीपोरा = -5.1°C
बारामूला = -4.8°C
पुलवामा = -6.1°C
शोपियां = -7.7°C
जम्मू = 3.2°C
लेह = -13.9°C
कारगिल = -11.5°C
नुब्रा घाटी = -14.0°C
द्रास = -19.0°C

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत