1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu News: जम्मू में एक साल से ज्यादा समय तक रहने वाले लोग नहीं बन पाएंगे वोटर, 24 घंटे में वापस लिया गया फैसला

Jammu News: जम्मू में एक साल से ज्यादा समय तक रहने वाले लोग नहीं बन पाएंगे वोटर, 24 घंटे में वापस लिया गया फैसला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 13, 2022 09:40 am IST,  Updated : Oct 13, 2022 10:46 am IST

Jammu News: पहले ये फैसला आया था कि जम्मू में जो लोग एक साल से ज्यादा समय से रहने वाले लोगों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा। प्रशासन के इस फैसले का पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विरोध किया था, जिसके बाद जम्मू की जिला उपायुक्त अवनी लवासा ने अपने आदेश को वापस ले लिया।

Jammu News- India TV Hindi
Jammu News Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • जम्मू में एक साल से ज्यादा समय तक रहने वाले नहीं बनेंगे वोटर
  • 24 घंटे में जिला उपायुक्त अवनी लवासा ने वापस लिया गया फैसला
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने जताया था विरोध

Jammu News: जम्मू में एक साल से ज्यादा समय से रह रहे लोग अब वोटर नहीं बन पाएंगे। नेशनल कॉफ्रेंस, पीडीपी के जोरदार प्रदर्शन के बाद जम्मू की जिला उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी अवनी लवासा ने अपने आदेश को वापस ले लिया है। यानी अब तहसीलदारों के पास ये अधिकार नहीं होगा कि वह जम्मू में एक साल से ज्यादा समय से रह रहे लोगों को आवास प्रमाण पत्र जारी कर सकें। 

क्या था पूरा मामला

दरअसल जम्मू-कश्मीर की सियासत में प्रशासन के एक फैसले के बाद उथल पुथल मच गई थी। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए आदेश दिया था कि जम्मू में जो भी शख्स एक साल से अधिक समय से रह रहा है, उसे नए वोटर के रूप में रजिस्टर किया जाए। यानी इस आदेश से अगर कोई बाहरी व्यक्ति भी एक साल से अधिक समय तक जम्मू में रहता है तो उसे वोटिंग का अधिकार मिल सकता था। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने जताया विरोध

प्रशासन के इस नए फैसले का नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने विरोध जताया था। एनसी ने कहा था कि सरकार 25 लाख गैर स्थानीय लोगों को वोटर लिस्ट का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है और हम इस फैसले के खिलाफ हैं। बीजेपी जानती है कि वह चुनाव हारने वाली है, इसलिए वह ऐसा कर रही है। बीजेपी को डर लग रहा है। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ये भी कहा था कि बीजेपी की इस साजिश को जनता को बैलेट बॉक्स के जरिए हरा देना चाहिए। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए प्रशासन के इस फैसले का विरोध जताया गया है और बीजेपी पर निशाना साधा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत