केंद्र सरकार के बातचीत के प्रस्ताव के बाद भी Cockroach Janta Party आज (शुक्रवार को) प्रोटेस्ट कर रही है। पार्टी ने अपने आज के अभियान का नारा हर जिला, एक दिन, एक मांग रखा है और लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। CJP की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि यह प्रोटेस्ट छात्रों की मांगों के समर्थन और हाल के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने के लिए हो रहा है। CJP ने छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा है।
पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच में आज बातचीत हुई। दिल्ली के वीपी हाउस में CJP नेताओं और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई। इस बैठक में CJP नेताओं की तरफ से सरकार के प्रतिनिधियों केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को 5 पैराग्राफ की लिखित मांगें सौंपी गईं।
हालांकि, CJP नेता अपनी मांगों पर अभी भी अड़े हुए हैं। Sonam Wangchuk के अनशन तोड़ने और सरकार के प्रस्ताव के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी अभी भी प्रोटेस्ट कर रही है। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता उनका विरोध जारी रहेगा। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन से जुड़े हर अपडेट यहां पढ़ें।