1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड के गिरिडीह में बस नदी में गिरी, तीन लोगों की मौत, 24 घायल

झारखंड के गिरिडीह में बस नदी में गिरी, तीन लोगों की मौत, 24 घायल

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 06, 2023 07:35 am IST,  Updated : Aug 06, 2023 07:35 am IST

झारखंड के गिरिडीह में देर रात एक बस नदी में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए।

गिरिडीह में बस नदी में गिरी- India TV Hindi
गिरिडीह में बस नदी में गिरी Image Source : एएनआई

गिरिडीह :  झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे हुआ। रांची से गिरिडीह जा रही बस बराकर नदी में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। 

सीएम सोरेन ने हादसे पर दुख जताया

 गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया, "घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।" इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस के बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। परमात्म दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की तरफ से घायल लोगं को चिकित्सा सुविदा उपलब्ध कराई जा रही है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ” 

रात होने के चलते बचाव के कामों में परेशानी

जिस जगह पर यह हादसा हुआ वह गिरिडीह जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी की दूर पर है। बराकर नदी गिरिडीह और पीरटांड़ ब्लॉक को विभाजित करती है। जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। बचाव के काम में प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी मदद करते नजर आए। रात होने के चलते बचाव के कामों में परेशानी आई। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत