1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand: हजारीबाग में हादसा, मिठाई-मिक्सचर की फैक्ट्री में खौलते तेल की कड़ाही में गिरकर झुलसे 3 बाल मजदूर

Jharkhand: हजारीबाग में हादसा, मिठाई-मिक्सचर की फैक्ट्री में खौलते तेल की कड़ाही में गिरकर झुलसे 3 बाल मजदूर

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Sep 30, 2022 02:47 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 02:47 pm IST

Jharkhand: फैक्टरी में बाल मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। वे जब काम कर रहे थे तभी यह हादसा हो गया। खौलते हुए तेल की कड़ाही में गिरकर तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गये। इन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Child Labour Crime- India TV Hindi
Child Labour Crime Image Source : FILE

Jharkhand News: झारखंड के हजारी बाग में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खौलते तेल की कड़ाही में गिरने की वजह से हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन बाल मजदूर हताहत हुए हैं। बाल मजदूरी पर वैसे ही प्रतिबंध है, लेकिन फैक्ट्री द्वारा बाल मजदूरों काम कराया जा रहा था। यह भी सोचने का विषय है।

झारखंड के हजारीबाग शहर में मिठाई और मिक्सचर की एक फैक्ट्री में खौलते हुए तेल की कड़ाही में गिरकर तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गये। इन बच्चों से फैक्ट्री में मजदूरी करायी जा रही थी। इन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चों में 14 वर्षीय पिंटू कुमारए 12 वर्षीय रंजन कुमार और 15 वर्षीय नीतेश कुमार मांझी शामिल हैं। ये तीनों बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति इन तीनों को हजारीबाग सदर अस्पताल में छोड़कर भाग गया। इस घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस.प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। यहां तक कि फैक्ट्री मालिक के नाम का भी खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस कराएगी फैक्ट्री की जांच

हालांकि हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है। इस बात की जांच की जायेगी कि फैक्ट्री में नाबालिगों से कैसे काम कराया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

लड्डू और मिक्सचर बनाने का किया जा रहा था काम

बताया गया कि इस फैक्ट्री में त्योहार के मद्देनजर लड्डू और मिक्सचर बनाने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा था। इसमें बिहार और झारखंड के अलग.अलग इलाकों से लाये गये एक दर्जन से ज्यादा बाल मजदूरों से काम लिया जा रहा था। हादसा बुधवार.गुरुवार की देर रात का बताया जा रहा है। बच्चे खौलते हुए तेल की कड़ाही में कैसे गिरेए इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत