1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: पलामू के एक बाइक शोरूम में लगी आग, 300 मोटरसाइकिल जलकर हुईं खाक, 80 साल की महिला की मौत

Jharkhand News: पलामू के एक बाइक शोरूम में लगी आग, 300 मोटरसाइकिल जलकर हुईं खाक, 80 साल की महिला की मौत

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 09, 2022 01:56 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 02:06 pm IST

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में एक शोरूम में बृहस्पतिवार रात आग लगने की घटना में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही शोरूम में मौजूद लगभग 300 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

Fire breaks out at a bike showroom in Palamu- India TV Hindi
Fire breaks out at a bike showroom in Palamu Image Source : INDIA TV

Highlights

  • गुरूवार रात 11 बजे लगी थी आग
  • फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया
  • आग से शोरूम मालिक की मां की हुई मौत

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में एक शोरूम में बृहस्पतिवार रात आग लगने की घटना में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही शोरूम में मौजूद लगभग 300 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। 

रात को लगी आग    

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मेदिनीनगर शहर में स्थित शोरूम में यह घटना रात करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पांच अग्निशमन वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका। 

आग से शोरूम मालिक की मां की हुई मौत 

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। स्थानीय थाने के प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि मालिक का घर और शोरूम एक साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला की पहचान प्रतिष्ठान के मालिक सतीश कुमार साहू की 80 वर्षीय मां के रूप में की गयी है। शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर भी था। सिन्हा ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया, क्षति का आकलन किया रहा है।

राजस्थान के झुंझुनू में कार के शोरूम में लगी आग 

राजस्थान के एक शोरूम में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार के इस शोरूम में आग लगने की वजह से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जल गई हैं। आग से पूरा शोरूम खाक हो गया है। इस घटना से ढाई करोड़ रुपए से अधिक की क्षति हुई है। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड लगातार मशक्कत कर रहा है। आग को बुझाने में 5 दमकल वाहन लगातार लगे हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान में झुंझुनूं शहर के रीको में स्थित हुडंई कार के शो रूम में आग लग गई। एक दर्जन से अधिक गाडिय़ा जल गई। प्राथमिक रूप से अनुमान है कि ढाई करोड़ से अधिक  का नुकसान हुआ है। अभी नुकसान के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई है। नुकसान बहुत अधिक हो सकता है। रात डेढ़ और दो बजे बीच लगी आग अभी तक लगी हुई है। बचाव कार्य जारी है। दमकल की पांच गाडिय़ों ने करीब 8-8 चक्कर लगाए दिए। करीब चार घंटे तक आग अपने विकराल रूप में रही है।  शो रूम में लगी आग के कारण इलाके में हडकंप मच गया। अभी आग के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत