1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: झारखंड में सियासी हलचल, विधानसभा का 1 दिन का विशेष सत्र, हेमंत सरकार पेश करेगी विश्वासमत

Jharkhand News: झारखंड में सियासी हलचल, विधानसभा का 1 दिन का विशेष सत्र, हेमंत सरकार पेश करेगी विश्वासमत

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 05, 2022 08:38 am IST,  Updated : Sep 05, 2022 08:38 am IST

Jharkhand News: मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार कल रांची पहुंचे सभी विधायकों को सीधे विधानसभा भवन ले जाया जायेगा। विधायकों की किसी भी संभावित खरीद-फरोख्त के प्रयास से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Jharkhand News- India TV Hindi
Jharkhand News Image Source : FILE

Highlights

  • कल ही रायपुर से रांची पहुंचे हैं विधायक
  • विधायकों को सीधे विधानसभा भवन ले जाया जायेगा
  • 25 अगस्त को ही EC ने भेजा था अपना फैसला

Jharkhand News: झारखंड में सियासी हलचल आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इस एक दिन के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। विधानसभा के 1 दिन के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रांची वापस आ चुके हैं।

कल ही रायपुर से रांची पहुंचे हैं विधायक 

इस बीच, सोरेन ने रविवार शाम को कहा कि विपक्ष झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश रच रहा है। सोरेन ने कहा कि, "वे इस तरह के किसी भी प्रयास में सफल नहीं होंगे।" बता दें कि छत्तीसगढ़ में डेरा डाले झारखंड के सत्तारूढ़ UPA  के लगभग 30 विधायक विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को एकचार्टर विमान से रांची पहुंचे।

मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार कल रांची पहुंचे सभी विधायकों को सीधे विधानसभा भवन ले जाया जायेगा। विधायकों की किसी भी संभावित खरीद-फरोख्त के प्रयास से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

'हम विधानसभा में अपनी बात रखेंगे और बहुमत साबित करेंगे'

वहीं रविवार को झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि, "झारखंड में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्होंने हमें एक या दो दिन में स्थिति साफ करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इसलिए हम विधानसभा में अपनी बात रखेंगे और बहुमत साबित करेंगे।"

25 अगस्त को ही EC ने भेजा था अपना फैसला

बता दें कि लाभ के पद के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद, चुनाव आयोग (ईसी) ने 25 अगस्त को राज्यपाल रमेश बैस को अपना फैसला भेजा था, जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। हालांकि चुनाव आयोग के फैसले को अभी तक आधिकारिक नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि चुनाव आयोग ने एक विधायक के रूप में मुख्यमंत्री की अयोग्यता की सिफारिश की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत