1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति ने अपनी नई-नवेली पत्नी को कर दिया उसके प्रेमी के हवाले, पढ़िए पूरा मामला

पति ने अपनी नई-नवेली पत्नी को कर दिया उसके प्रेमी के हवाले, पढ़िए पूरा मामला

 Published : May 31, 2023 04:07 pm IST,  Updated : May 31, 2023 05:03 pm IST

झारखंड के पलामू में एक युवक को जब अपनी नवविवाहिता पत्नी के किसी और से इश्क होने की खबर मिली, तो उसने ऐसा फैसला लिया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है। यहां पति ने 20 दिन पहले ब्याही गई पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

Jharkhand News- India TV Hindi
पति ने अपनी पत्नी को कर दिया उसके प्रेमी के हवाले Image Source : FILE

पलामू: कहा जाता है कि अगर आपका प्रेम सच्चा है तो आपको कोई अलग नहीं कर सकता। यह कथन झारखंड के पलामू में सच साबित हुआ। यहां एक लड़का-लड़की की शादी हुई। लेकिन यह शादी लड़की की मर्जी के खिलाफ हुई। वह किसी और से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वालों ने ऐसा होने ना दिया। शादी के बाद जैसे ही प्रेमी को मालूम हुआ कि उसकी प्रेमिका की शादी हो गई है तो दोनों ने भाग जाने का प्लान बनाया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आना तो अभी बाकी था। इस प्रेम कहानी की भनक जैसे ही पति को लगी उसने अपनी पत्नी के प्रमी को बुलाकर उसे उसके हवाले कर दिया। 

10 मई को ही हुई थी शादी 

मामला पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के भीतकिला गांव का है। यहां के निवासी सनोज सिंह की शादी लेस्लीगंज के तुकाडीह निवासी प्रियंका के साथ बीते 10 मई को रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। दुल्हन प्रियंका ससुराल में थी तभी सोमवार को उसका पराना प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा उसके पास पहुंच गया। इसके पहले की दोनों के भागने की योजना सफल होती ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया। 

दोनों एक-दूसरे को 10 वर्षों से करते थे प्यार 

जितेंद्र विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि प्रियंका के साथ उसका प्रेम संबंध वर्ष 2012 से ही चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे पर प्रियंका के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। इसकी वजह ये थी कि दोनों की जाति अलग-अलग थी। जब प्रियंका के पिता को हमारे प्रेम संबंध का पता चला तो उन्होंने उसकी शादी आनन-फानन में सनोज से करा दी। प्रेमिका की शादी की बात पता चलते ही वह उसके ससुराल पहुंचा था।

अब प्रेमी के साथ किया जाएगा विदा 

यह कहानी सामने आने के बाद सनोज सिंह ने पत्नी प्रियंका को उसके प्रेमी जितेंद्र के हवाले करने का फैसला किया। प्रियंका और उसके प्रेमी जितेंद्र का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और दोनों एक साथ जीवन गुजारना चाहते हैं। इस बीच पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। तय हुआ कि प्रियंका के घरवालों को बुलाकर उनके सामने उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत