1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand: छात्राओं से रेप के अलग-अलग मामलों में तीन शिक्षक पहुंचे सलाखों के पीछे

Jharkhand: छात्राओं से रेप के अलग-अलग मामलों में तीन शिक्षक पहुंचे सलाखों के पीछे

 Published : Dec 14, 2022 08:00 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 08:01 pm IST

जिन शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं का भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी होती है, वह अपनी गंदी हरकतों से समाज को शर्मसार कर रहे हैं। झारखंड में पिछले तीन दिनों में छात्राओं से रेप या रेप की कोशिश में तीन शिक्षकों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।

जेल- India TV Hindi
जेल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रांची: जिन शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं का भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी होती है, वह अपनी गंदी हरकतों से समाज को शर्मसार कर रहे हैं। झारखंड में पिछले तीन दिनों में छात्राओं से रेप या रेप की कोशिश में तीन शिक्षकों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।

53 साल के हेडमास्टर ने 8 साल की मासूम से की रेप की कोशिश

जमशेदपुर के पटमदा में तुगबुरू गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर 53 वर्षीय युधिष्ठिर मंडल को स्थानीय लोगों ने 8 साल की छात्रा से अश्लील हरकत और उससे दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा। मंगलवार को ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। उसके गले में जूते की माला पहना दी। इसी बीच खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। उसके खिलाफ पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर पटमदा थाने मे पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

10वीं की छात्रा से रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार
इधर रांची शहर में मंगलवार को 10वीं की एक छात्रा से रेप के आरोप में उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक मधुसूदन को गिरफ्तार किया है। पुलिस से पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। बताया गया है कि छात्रा अपनी सहेली के साथ शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बीते सोमवार को उसकी सहेली किसी वजह से ट्यूशन नहीं गई। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसने छात्रा को अकेली पाकर उससे रेप किया। पुलिस ने छात्रा के बयान पर FIR दर्ज की है।

मदरसे में इमाम ने किया 8 साल की बच्ची से रेप
इसके पहले सोमवार को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना के एक मदरसा के इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन पर आठ साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इमाम मदरसा में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने के लिए बुलाता था। पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में लेकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर इमाम की हरकत के बारे में बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत