1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU Protest: जेएनयू में आज प्रदर्शन की प्लानिंग, जावेद पंप के घर बुल्डोजर की कार्यवाही का विरोध

JNU Protest: जेएनयू में आज प्रदर्शन की प्लानिंग, जावेद पंप के घर बुल्डोजर की कार्यवाही का विरोध

 Reported By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Jun 12, 2022 04:09 pm IST,  Updated : Jun 12, 2022 04:18 pm IST

प्रयागराज दंगे के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद के घर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के JNU में प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। जानकारी है कि आज शाम 6 बजे JNU कैंपस में प्रदर्शन किया जाएगा।

Bulldozer in action at Pryagraj violence main accused Javed Pump's house- India TV Hindi
Bulldozer in action at Pryagraj violence main accused Javed Pump's house Image Source : ANI

Highlights

  • जावेद के घर बुलडोजर चलने का JNU में होगा विरोध
  • प्रयागराज दंगे के मुख्य आरोपी है जावेद मोहम्मद
  • JNU की छात्रा हैं जावेद पंप की बेटी आफरीन

JNU Protest: प्रयागराज दंगे के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद के घर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के JNU में प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। जानकारी है कि आज शाम 6 बजे JNU कैंपस में प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दें कि जावेद की बेटी आफरीन JNU की छात्रा हैं। जावेद मोहम्मद के घर पर करीब 4 घंटे से प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

जावेद पंप के घर चला बुलडोजर 

बता दें कि प्रयागराज हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने जावेद पंप को गिरफ्तार किया था। दंगे में नाम आने के बाद जावेद के घर पर प्रशासन और प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। रविवार को जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलाया गया। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में जावेद पंप मुख्य आरोपी है।

कौन है जावेद पंप

प्रयागराज दंगे का मुख्य आरोपी जावेद पंप प्रयागराज के अटाला का रहने वाला है और पुलिस ने उसे हिंसा मामले का मास्टरमाइंड बताया है। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। जावेद पहले टुल्लू पंप का काम करता था, इसलिए उसके नाम के आगे पंप लग गया। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें जावेद पंप को मुख्य आरोपी बताया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत