1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मोहब्बत किसी दुकान पर नहीं मिलती', 'आप की अदालत' शो में नड्डा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

'मोहब्बत किसी दुकान पर नहीं मिलती', 'आप की अदालत' शो में नड्डा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 14, 2023 11:07 pm IST,  Updated : Jan 14, 2023 11:08 pm IST

'आप की अदालत' शो में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं तो मोहब्बत की दुकान खोलने निकला हूं'। भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर राहुल ने यह बयान दिया था। इस पर जेपी नड्डा ने शो में जवाब दिया कि 'मोहब्बत किसी दुकान पर नहीं मिलती'।

'आप की अदालत' शो में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार- India TV Hindi
'आप की अदालत' शो में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार Image Source : INDIA TV

'आप की अदालत' शो के मेहमान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा से ये सवाल किया कि 'आप विरोधी दलों को डराते हैं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है। ऐसे में आप उन्हें डरा रहे हैं कि कोरोना आ जाएगा'। इस पर जेपी नड्डा ने जवाब दिया कि हम उन्हें डराते हैं, वे डरते हैं, ऐसा नहीं है। कोरोना के नियम फॉलो करने के लिए ही हमने उन्हें बताया।

'जेएनयू मामले में राहुल गांधी ने आज तक नहीं मांगी माफी'

जेपी नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के बहाने भारत को करीब से देखने का मौका तो मिला। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जेएनयू में देश विरोधी और अफजल के समर्थन में नारे लगे, तब राहुल गांधी अगले दिन जेएनयू गए। तब फिर नारे लगे कि 'भारत तेरे टुकड़े होंगे'। इस नारे के समय वे वहां खड़े रहे। ये ऐसे राहुल गांधी की ये भारत जोड़ो यात्रा है या तोड़ो यात्रा? उन्होंने जेएनयू के मामले में आज तक माफी नहीं मांगी। ये जोड़ो यात्रा नहीं, तोड़ो यात्रा है।

'मोहब्बत किसी दुकान पर नहीं मिलती', बोले जेपी नड्डा

भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में जेपी नड्डा से रजतजी ने पूछा कि राहुल गांधी बोलते हैं कि 'मैं तो मोहब्बत की दुकान खोलने निकला हूं'। इस पर जेपी नड्डा ने कहा कि 'हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। वे नहीं, हम मोहब्बत के साथ सबको साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने राहुल पर तंज किया और कहा कि 'मोहब्बत किसी दुकान पर नहीं मिलती'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत