1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज ED दफ्तर नहीं पहुंचीं के. कविता, दिल्ली शराब घोटाले में दूसरे राउंड की होनी थी पूछताछ

आज ED दफ्तर नहीं पहुंचीं के. कविता, दिल्ली शराब घोटाले में दूसरे राउंड की होनी थी पूछताछ

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 16, 2023 09:23 am IST,  Updated : Mar 16, 2023 11:57 am IST

शनिवार को दिल्ली शराब नीति मामले में अधिकारियों की ओर से पूछताछ के बाद कविता राष्ट्रीय राजधानी में ईडी कार्यालय से चली गई थीं। के. कविता के CA बुची बाबू से ED ने बुधवार को पूछताछ की थी।

के. कविता- India TV Hindi
के. कविता Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। आज गुरुवार 11 बजे ईडी के समक्ष के. कविता को पेश होना था, लेकिन वो नहीं पहुंचीं। शनिवार को दिल्ली शराब नीति मामले में अधिकारियों की ओर से पूछताछ के बाद कविता राष्ट्रीय राजधानी में ईडी कार्यालय से चली गई थीं। के. कविता के CA बुची बाबू से ED ने बुधवार को पूछताछ की थी। CA से 10 घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे। 

कविता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

के. कविता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। मंगलवार को कविता ने ED पूछताछ के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई करने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने 24 मार्च को सुनवाई करने के लिए मंजूर किया। हालांकि, उन्हें पूछताछ से राहत नहीं मिली। इससे पहले ED ने कविता से 11 मार्च को 9 घंटे पूछताछ की थी। 

"मुसलमानों पर जुल्म करने वालों को हीरो मानते हैं प्रधानमंत्री," मौलाना तौकीर रजा का एक और भड़काऊ बयान

इससे पहले 11 मार्च को हुई पूछताछ 

11 मार्च को ईडी ने के. कविता से हैदराबाद के बिजनेसमेन अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों के बारे में पूछताछ की थी। पिल्लई को इसी केस में गिरफ्तार किया गया है। पिल्लई  'साउथ ग्रुप' का फ्रंटमैन कहा जाता है। माना जाता है कि वह कविता का करीबी है। उनके बयान को मनी लॉन्ड्रि्ंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया था।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार शूटर्स की तलाश, अब तक 12 राज्यों के 650 ठिकानों पर पड़े छापे

कविता के वकील ने क्या कहा?

के. कविता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा था कि क्या किसी महिला को ED दफ्तर में बुलाया जा सकता है? उन्होंने इसे गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि मानदंडों के मुताबिक, किसी महिला को ED कार्यालय में पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा सकता, उसकी पूछताछ आवास पर ही होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत