1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में भी जुलूस पर पत्थरबाजी, 4 पुलिसकर्मी घायल, सुरक्षा बढ़ाई

कर्नाटक में भी जुलूस पर पत्थरबाजी, 4 पुलिसकर्मी घायल, सुरक्षा बढ़ाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2022 02:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2022 03:44 pm IST

शनिवार देर रात कर्नाटक के हुबली से पथराव का मामला सामने आया है। यहां ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर अराजक तत्वों ने पत्थराबाजी की। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Karnataka Police- India TV Hindi
Karnataka Police Image Source : ANI

बेंगलुरु। शनिवार देर रात कर्नाटक के हुबली से पथराव का मामला सामने आया है। यहां ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर अराजक तत्वों ने पत्थराबाजी की। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कमिश्ननर लाभूराम ने बताया कि, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक भारी भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया। 

कुछ वीडियो भी आए सामने

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें भीड़ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। इसके अलावा एक अस्पताल और हनुमान मंदिर पर भी पथराव की खबरें सामने आई हैं। 

भीड़ द्वारा पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश, 40 लोग गिरफ्तार 

पुलिस आयुक्त लाभू राम ने बताया कि, थाने के बाहर जमा भीड़ ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर भी पथराव किया। इस मामले में छह मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हिंसक गतिविधि में शामिल 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आंध्र प्रदेश में भी जुलूस पर पत्थरबाजी, 15 लोग घायल

शनिवार रात आंध्र प्रदेश में हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर भी पत्थरबाजी हुई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां कुरनूल जिले के अलूर में दो समुदायों में झड़प हो गई। इसके बाद स्थिति हिंसक हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। इस झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि, घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है। 

 कुरनूल एसपी ने बताया कि, यह घटना हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस निकालने के दौरान हुई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत