1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के बेलगावी में घर को बनाया मस्जिद, जिला प्रशासन ने बंद करने के दिए आदेश

कर्नाटक के बेलगावी में घर को बनाया मस्जिद, जिला प्रशासन ने बंद करने के दिए आदेश

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 16, 2023 02:02 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 02:03 pm IST

बेलगावी में एक आवासीय घर को लगभग 1 साल पहले मस्जिद में तब्दील करके उसे वक्फ बोर्ड को सौंप दिया गया था। इसी बात से नाराज हिंदुत्ववादियों ने मस्जिद को गिराने की मांग कर दी।

आवासीय घर को मस्जिद...- India TV Hindi
आवासीय घर को मस्जिद बना दिया Image Source : TWITTER

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी शहर के बाहरी हिस्से में एक घर को मस्जिद बना देने के मामले में जिला प्रशासन ने इस फातिमा मस्जिद को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पिछले सप्ताह जब इस घटना का पता चला तब कर्नाटक में हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों ने फातिमा मस्जिद को गिराने के लिए प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया था साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर मस्जिद को नहीं हटाया गया तो हम खुद उसको गिरा देंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला

मामला बेलागवी जिले सारथिनगर का हैं। यहां एक आवासीय घर को लगभग 1 साल पहले मस्जिद में तब्दील करके उसे वक्फ बोर्ड को सौंप दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि संपत्ति के मालिक ने इसे मौलाना अब्दुल कलाम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी को उपहार में दिया था, जिसके बाद इसको फातिमा मस्जिद में तब्दील कर दिया गया था।

इसी बात से नाराज हिंदुत्ववादियों ने मस्जिद को गिराने की मांग कर दी। इस मामले को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक संजय पाटिल ने श्री राम सेना के सदस्य और स्थानीय हिंदू निवासियों के साथ एक बैठक की व मस्जिद को हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया।

इसी मामले पर श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने कहा, मुझे कानून के मुताबिक मस्जिद बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन एक आवासीय घर को मस्जिद में नहीं बदलने दूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत