1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM सिद्धारमैया ने अपने ही राजनीतिक सलाहकार पर कर दी कार्रवाई, इन बड़े अधिकारियों पर भी एक्शन

CM सिद्धारमैया ने अपने ही राजनीतिक सलाहकार पर कर दी कार्रवाई, इन बड़े अधिकारियों पर भी एक्शन

 Published : Jun 06, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 11:48 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah- India TV Hindi
सिद्धारमैया ले रहे बड़े एक्शन। Image Source : PTI

बेंगलुरु में बीते बुधवार को मची भगदड़ के बाद से लगातार राजनीतिक हंगामा जारी है। भाजपा और अन्य विपक्षी दल लगातार सिद्धारमैया सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सीएम सिद्धारमैया ने कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अब शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्नाटक सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, के. गोविंदराज को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, ये अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये कार्रवाई बेंगलुरु भगदड़ के मामले में की गई है या किसी अन्य मामले में।

क्यों हो गई गोविंद राज पर कार्रवाई?

गोविंदराज लंबे समय से सीएम सिद्धारमैया के पॉलिटिकल एडवाइजर थे। माना जा रहा है कि गोविंद राज RCB की जीत के जश्न के आयोजन को करवाने और विभिन्न विभागों में समन्वय करवाने की भूमिका में थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हीं की सलाह पर सीएम सिद्धारमैया RCB के इस इवेंट में शामिल हुए थे।

RCB समेत अन्य कंपनी के अधिकारी गिरफ्तार

IPL 2025 में RCB की जीत के बाद आयोजित समारोह के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में RCB फ्रेंचाइजी, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस मामले में RCB और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

कमिश्नर समेत कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड

इससे पहले गुरुवार की शाम सीएम सिद्धारमैया ने घोषणा की थी कि बेंगलुरु भगदड़ के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही और गैरजिम्मेदारी पाए जाने के आरोप में कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को कर्नाटक सरकार ने एडीजीपी इंटेलिजेंस हेमंत निंबालकर और ADGP L&O H हितेंद्र का भी ट्रांसफर कर दिया है।

अब तक 3 FIR दर्ज

बेंगलुरु में बुधवार को मची भगदड़ को लेकर RCB, DNA इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और KSCA के खिलाफ अब तक तीन FIR दर्ज हो चुकी है। ताजा FIR वेणु नाम के 21 साल के युवक ने दर्ज कराई है। वेणु बेंगलुरु में मची भगदड़ में भगदड़ में घायल हो गए थे।

बेंगलुरु के नए कमिश्नर के नाम का ऐलान

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद को निलिबंत किए जाने के बाद वरिष्ठ IPS सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में ये जानकारी दी गई है। बी दयानंद को काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

ये भी पढ़ें- सीमांत कुमार सिंह बने बेंगलुरु के नए पुलिस कमिश्नर, देर रात संभाला कार्यभार

बेंगलुरु भगदड़: आरसीबी के मार्केटिंग हेड समेत चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा, मुंबई भागने की फिराक में था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत