1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में DSP साहब पर गिरी गाज, गिरफ्तार और निलंबित हुए

महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में DSP साहब पर गिरी गाज, गिरफ्तार और निलंबित हुए

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 04, 2025 09:33 am IST,  Updated : Jan 04, 2025 10:00 am IST

पुलिस उपाधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराने आई महिला का यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया।

karnataka police- India TV Hindi
पुलिस उपाधीक्षक पर गिरी गाज Image Source : INDIA TV

तुमकुरु: कर्नाटक में एक पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। एक महिला के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस उपाधीक्षक को गिरफ्तार किया है और उन्हें निलंबित भी किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल आरोप है कि एक पुलिस उपाधीक्षक ने अपने पास शिकायत लेकर आई एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। इसी मामले में पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और निलंबित कर दिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस अधिकारी की उम्र 58 साल है और उनकी पहचान रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है। वह मधुगिरी में डीएसपी के पद पर तैनात थे। कथित वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ दुर्व्यवहार और अनुचित व्यवहार करते देखा जा सकता है। 

पुलिस का कहना है कि ये घटना गुरुवार की है। महिला एक भूमि विवाद की शिकायत करने के लिए अधिकारी के पास तुमकुरु में पहुंची थी। महिला का आरोप है कि उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ और उसे गलत तरीके से छुआ गया। 

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया और गिरफ्तार भी कर लिया गया।

यौन उत्पीड़न क्या है?

यौन उत्पीड़न कई रूपों में हो सकता है। इसमें अवांछित स्पर्श से लेकर रेप तक की कई प्रकार की गतिविधियां शामिल होती हैं। किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसे गलत तरीके से छूना भी यौन उत्पीड़न में आता है। बीते सालों में यौन उत्पीड़न के तमाम मामले सामने आए हैं, हालांकि अब लोग इस बारे में खुलकर बात करने लगे हैं और शिकायत दर्ज कराने लगे हैं, जिसका फायदा ये हुआ है कि ये घिनौना अपराध करने वाले कानून से सजा पा रहे हैं। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत